बदायूं - सिपाही जिशान की ब्लैकमेलिंग से आजिज युवती ने तेजाब पीकर अपनी जान दे दिया, मामले में मृतका के भाई द्वारा पुलिस से शिकायत कर मुकदमा दर्ज कराया। यह सनसनीखेज मामला बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र से जुड़ा है, जहां अश्लील फोटो-वीडियो वायरल की धमकी से परेशान युवती ने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। फिलहाल मामले में 25 हजार रुपये का इनामी सिपाही जीशान गिरफ्तार कर लिया गया है, आरोप है कि जिशान ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाये तथा युवती की अश्लील फोटो,वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। मामला तब और बढ़ गया जब आरोपी निशान की शादी कहीं और तय हो गई, शारीरिक शोषण का शिकार युवती जिशान से शादी पर अड़ी तो आरोपी ने इंकार कर दिया। आरोप है कि युवती को फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी,जिससे परेशान होकर युवती ने तेजाब पी लिया, नाजुक हालात में उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया।
Oct 16, 2026
शादी का झांसा देकर सिपाही जिशान ने किया शारीरिक शोषण, ब्लैकमेलिंग से आजिज युवती ने पिया तेजाब,मौत
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment