Sep 9, 2026

September 09, 2026

अस्पताल संचालक व उसके भांजे ने नर्स से कई बार किया दुष्कर्म

कानपुर - कानपुर के घाटमपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत एक अस्पताल संचालक और उसके भांजे को नर्स के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता का आरोप है कि होटल, अस्पताल और यहां तक कि अस्पताल के OT में उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया। नर्स ने संचालक तथा उसके भांजे पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा गया कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार उसका शारीरिक शोषण किया गया।
मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए  पुलिस ने अस्पताल संचालक सत्यम सैनी और उसके भांजे को अरेस्ट कर जेल भेज दिया।

September 09, 2026

पूर्व आईएएस व साउथ एक्ट्रेस ने ज्वाइन किया कांग्रेस

लखनऊ - पूर्व आईएएस डॉ. राकेश वर्मा ने आज कांग्रेस ज्वाइन कर लिया,कांग्रेस कार्यालय में ज्वाइनिंग कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान साउथ एक्ट्रेस ज़ारा खान भी कांग्रेस में शामिल हुईं, दोनों लोगों को प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा पार्टी ज्वाइन कराई गई।


Sep 8, 2026

September 08, 2026

खाकी की इंसानियत: अनाथ भाई-बहन को पुलिस की मदद

 खाकी की इंसानियत: अनाथ भाई-बहन को पुलिस की मदद

कैसरगंज (बहराइच) — माता-पिता को खो चुके दृष्टिबाधित भाई और छात्रा बहन के सहारे बनी कैसरगंज पुलिस। कोतवाली प्रभारी राज कुमार पाण्डेय ने ग्राम भखरौली कनपुरवा पहुंचकर 13 वर्षीय आदित्य और 12 वर्षीय अर्चना को राशन किट, कपड़े, बिस्तर, किताब-कॉपी और 5,100 रुपये नकद दिए।क्षेत्राधिकारी डीके श्रीवास्तव की मौजूदगी में हुई इस पहल में थाना प्रभारी ने अर्चना की आगे की पढ़ाई में मदद का भरोसा भी दिलाया। सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रेश शास्त्री के अनुसार बच्चों का मकान जर्जर है और दरवाजे तक नहीं है; दोनों भूमिहीन हैं।एसडीएम ने समाज कल्याण विभाग से बात कर आवास, भूमि और शिक्षा योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया है। फरवरी 2026 में पूर्व थानाध्यक्ष हरेंद्र मिश्रा भी इनकी मदद कर चुके हैं।

September 08, 2026

फखरपुर में मकान निर्माण के दौरान हादसा: मजदूर राम फेरे चौरसिया की करंट लगने से मौत

फखरपुर में मकान निर्माण के दौरान हादसा: मजदूर राम फेरे चौरसिया की करंट लगने से मौत

बहराइच। फखरपुर क्षेत्र के ससना गांव में मकान निर्माण कार्य के दौरान एक मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान राम फेरे चौरसिया (45), पुत्र गुन्नी चौरसिया, निवासी कनेरा (थाना बौंडी) के रूप में हुई है।घटना के मुताबिक, राम फेरे निर्माणाधीन मकान में सेंटरिंग का काम कर रहे थे। इसी दौरान वे अचानक करंट की चपेट में आ गए। साथी मजदूरों ने उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में चीख-पुकार फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि मृतक मजदूरी करके ही अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

September 08, 2026

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला भूमि एवं जल संरक्षण तथा जिला मिशन समिति की बैठक हुई आयोजित



भूमि एवं जल संरक्षण की परियोजनाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने के डीएम ने दिए निर्देश
 

भूमि संरक्षण एवं किसान हित से जुड़ी परियोजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा


वर्षा जल संचयन और मनरेगा की परियोजनाओं को गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने पर जोर:-जिलाधिकारी


गोण्डा - कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में जिला भूमि एवं जल संरक्षण तथा जिला मिशन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में भूमि एवं जल संरक्षण से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए उनके प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान वर्ष 2026-27 में तैयार की गई भूमि संरक्षण की परियोजनाओं, वर्ष 2025-26 में कराए गए कार्यों की प्रगति, वर्ष 2026-27 में प्रस्तावित एवं तैयार की गई परियोजनाओं तथा उनके क्रियान्वयन की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में चयनित परियोजनाओं की भी समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति, कार्य की प्रगति तथा निर्धारित लक्ष्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देशित किया कि योजनाओं का लाभ वास्तविक रूप से पात्र किसानों एवं ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए तथा कार्यों के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

बैठक में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के घटक ‘ड्रॉप मोर क्रॉप’ के उपघटक ‘अदर इंटरवेंशन’ के अंतर्गत वर्षा जल संचयन एवं खेत तालाब योजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त मनरेगा योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए चयनित परियोजनाओं पर भी अधिकारियों के साथ विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि भूमि एवं जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, खेत तालाब तथा अन्य सभी चयनित विकास कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि निर्माण एवं विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए तथा कार्यों की नियमित रूप से निगरानी करते हुए निर्धारित मानकों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद, उप कृषि निदेशक संतोष कुमार द्विवेदी, जिला कृषि अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, भूमि संरक्षण विभाग के अधिकारियों सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
September 08, 2026

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ाकर 12 हजार एवं सहायिकाओं का 6 हजार रुपये प्रतिमाह करने की घोषणा






पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाओं में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भूमिका महत्वपूर्ण


जिला पंचायत सभागार में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की रही सहभागिता

गोण्डा - जिला पंचायत सभागार में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश का राजकीय इंटर कॉलेज, अयोध्या के मैदान में आयोजित कार्यक्रम को सजीव प्रसारण के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं तथा अन्य लोगों ने देखा। इसके साथ ही जिले की सभी तहसीलों के मुख्यालयों पर भी कार्यक्रम आयोजित कर लाइव प्रसारण कार्यक्रम को दिखाया गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए मुख्यमंत्री जी का संबोधन सुना।

मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय को बढ़ाकर 12 हजार रुपये प्रतिमाह तथा आंगनबाड़ी सहायिकाओं के मानदेय को बढ़ाकर 6 हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने की घोषणा की। घोषणा होते ही कार्यक्रम स्थल पर मौजूद कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने इस निर्णय को अपने कार्य, दायित्व एवं सेवाओं के प्रति सरकार की सकारात्मक एवं सराहनीय पहल बताया।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं के पोषण और स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं। कुपोषण की रोकथाम तथा पोषण अभियान को प्रभावी बनाने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। अधिकारियों ने कार्यकत्रियों से बच्चों का नियमित वजन कराने, कुपोषित बच्चों की पहचान एवं निगरानी, पोषण संबंधी जागरूकता बढ़ाने तथा गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को आवश्यक स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पोषण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही कुपोषित से सामान्य श्रेणी में आने वाले बच्चों एवं माताओं को भी सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि सामूहिक प्रयासों से कुपोषण के खिलाफ अभियान को और प्रभावी बनाया जा सकता है।

जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान माननीय विधायक सदर गोण्डा श्री प्रतीक भूषण सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्री दयानंद प्रसाद, मा० सांसद प्रतिनिधि कैसरगंज श्री संजीव सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अकबाल बहादुर तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी एसपी सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव मिश्रा, सीडीपीओ आनंद प्रकाश श्रीवास्तव एवं नीतू रावत, ज्ञानशरण, सुपरवाइजर लक्ष्मी यादव, प्रियंका वर्मा, दिव्या पाठक, अनुष्मा तिवारी, नेहा परवीन, सुशीला सिंह, शिवांगी, मोनिका नायक, जिला समन्वयक पोषण अभियान राज कुमार, समन्वयक इमरान अली, अमित गुप्ता, पिंकी दुबे, विभागीय कर्मचारी शिव पूजन, परेस सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं सहायिकाएं मौजूद रहीं।
September 08, 2026

अवैध गांजा के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार



 

गोण्डा - दिनांक 07.09.2026 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग की जा रही थी कि चेकिंग के दौरान चुंगी नाका के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 109 पैकेटों में कुल 302 ग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा अपना नाम दीपक कुमार पुत्र ईश्वरदीन, उम्र करीब 44 वर्ष, निवासी सैदलपुर, थाना सफदरगंज, जनपद बाराबंकी बताया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना को0 नगर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।