Showing posts with label Lakhimpur. Show all posts
Showing posts with label Lakhimpur. Show all posts

Jun 20, 2026

June 20, 2026

शारदा नदी में नहाते वक्त दो बच्चे नदी में डूबे

लखीमपुर - शारदा नदी में नहाते समय दो बच्चे डूब गए, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। दोनों बच्चों के शव नदी से बरामद कर लिए गए, पुलिस ने दोनों शवो को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू की, दोनों बच्चे शारदानगर कस्बे के रहने वाले बताए जा रहे हैं।


Jun 14, 2026

June 14, 2026

बाघ के हमले में किसान की मौत, लोगो में बढ़ा आक्रोश,

लखीमपुर - बाघ हमले में किसान की मौत से आक्रोश बढ़ गया,मझगईं वनरेंज में बाघ के हमलों से लोगों में नाराजगी है। कई घण्टे बाद शव पोस्टमार्टम को नहीं गया,आक्रोशित ग्रामीण शव नहीं उठने दे रहे । पूरा मामला दुधवा बफर के मझगईं वन रेंज से जुड़ा है।

May 18, 2026

May 18, 2026

लखीमपुर में दर्दनाक सड़क हादसा,8 लोगों की मौत

लखीमपुर - लखीमपुर से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आई है जहां ट्रक-पिकअप की भिड़ंत, 8 लोगों की जान चली गई। घटना ईसानगर के उचगाव भरेहता रोड की बताई जा रही है।

May 1, 2026

May 01, 2026

रेलवे क्रासिंग खुलवाने के लिए आंदोलन जारी

लखीमपुर - रेलवे क्रॉसिंग खुलवाने की मांग पर आंदोलन जारी है,BKUM का सिंघानिया गुट ने आंदोलन शुरू कर दिया है। कार्यकर्ताओं ने रेल रोक कर आंदोलन किया,
BKUM का रेल रोको आंदोलन जारी है।

Apr 18, 2026

April 18, 2026

पेट्रोल पंपों पर फिर से तेल का संकट

लखीमपुर - पेट्रोल पम्पों पर तेल का संकट फिर से सामने आ गया है,कई पम्पों पर 100 से 200 का ही पेट्रोल दिया जा रहा है। डीजल न होने से कई ग्राहक वापस लौटने को मजबूर हुए,रमिया, बेहड़ तथा गोला समेत कई जगह पर तेल संकट रहा।

Feb 23, 2026

February 23, 2026

बांके से मार कर युवक की हत्या, परिजन आक्रोशित

लखीमपुर - फरधान में युवक की हत्या से हड़कंप मच गया,बांके से वार कर युवक को मौत के घाट उतार दिया गया। मृतक का दूसरे दिन भी अंतिम संस्कार नहीं हुआ, परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े रहे। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से परिजन नाराज हैं, मामला फरधान क्षेत्र के खेतोसा का है।

Jan 15, 2026

January 15, 2026

युवक के शव मिलने का मामला, हुआ बड़ा खुलासा

लखीमपुर - युवक का शव मिलने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है,युवक की गला दबाकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।घर से 50 मीटर की दूरी पर शव मिला था , पूरा मामला मैगलगंज के मुबारकपुर का है।

Sep 25, 2025

September 25, 2025

प्रेमी के साथ जाने पर अड़ी पत्नी, गला दबाकर पति ने ले ली जान

लखीमपुर - पत्नी की हत्या मामले में बड़ा खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पत्नी द्वारा प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़े रहने पर नाराज पति ने दुपट्टे से गला कसकर उसकी हत्या कर दी, पत्नी बच्चे संग प्रेमी के साथ जाना चाहती थी। मामले का खुलासा करते हुए मितौली पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।