Showing posts with label Gonda- KatraBazar. Show all posts
Showing posts with label Gonda- KatraBazar. Show all posts

Oct 21, 2023

October 21, 2023

नाजायज गांजा के साथ मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार-


पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री मे संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे। 
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर बनगांव पुल के पास से मादक पदार्थ तस्कर जावेद खान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 किलो 150 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कटराबाजार में एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. जावेद खान पुत्र सिरताज खान नि0 वार्ड नं0-15 पठान टोला कस्बा कटराबाजार जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-501/23, धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 ऐक्ट थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।

बरामदगी-
01. 01 किलो 150 ग्राम नाजायज गांजा 

गिरफ्तार कर्ता-
उ0नि0 मानिक चन्द्र मय टीम।

Oct 15, 2023

October 15, 2023

नाबालिग बालिका को हवश का शिकार बनाने वाला करनैलगंज क्षेत्र का युवक गिरफ्तार


नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-
पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत महिला सम्बन्धी अपराधों में अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कटराबाजार पुलिस ने लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी अभियुक्त-प्रद्युम्न उर्फ करिया पुत्र गिरधर नि0 ग्राम गौरा सिंहानापुर थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना कटराबाजार क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लडकी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था तथा उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता के पिता द्वारा थाना कटराबाजार में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. प्रद्युम्न उर्फ करिया पुत्र गिरधर नि0 ग्राम गौरा सिंहनापुर थाना को0 करनैलगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-486/23, धारा 363,366,376(3)एन,376(3) भादवि व 5ठ/6 पॉक्सो ऐक्ट थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 पवन कुमार गिरी मय टीम।