Showing posts with label Gonda - Tarabganj. Show all posts
Showing posts with label Gonda - Tarabganj. Show all posts

Oct 5, 2023

October 05, 2023

दिल्ली से आकर भगा ले गया लड़की,बनाया हवस का शिकार,हुआ गिरफ्तार


लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-
पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत महिला सम्बन्धी अपराधों में अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना तरबगंज पुलिस ने लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वा उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी अभियुक्त-राम सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना तरबगंज क्षेत्र की रहने वाली एक लडकी के बहला-फुसलाकर भगा ले गया था तथा उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता के पिता द्वारा थाना तरबगंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना तरबगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. राम सिंह पुत्र स्व0 बाबूलाल नि0 मकान नम्बर बी-1/162 गली नम्बर 09 दास गार्डेन बपरोला बिहार थाना रनहौला वेस्ट दिल्ली।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-367/23, धारा 363,366,376(2)ढ भादवि व 5ठ/6 पॉक्सो ऐक्ट थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
व0उ0नि0 कुबेर तिवारी मय टीम।

Aug 28, 2023

August 28, 2023

अर्जुन कोरी व अंकुर त्रिपाठी का पकड़ा गया शातिराना अंदाज


एटीएम मशीन मे लोगों को धोखा देकर पैसा निकालने वाले गिरोह के 02 सदस्य गिरफ्तार-
पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल ने अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में ए0टी0एम0 फ्राॅड करने वाले गिरोह के सदस्यों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षों/प्रभारी स्वाट/सर्विलांस/साइबर सेल को दिए थे। 
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना तरबगंज पुलिस द्वारा एटीएम मशीन मे लोगों को धोखा देकर पैसा निकालने वाले गिरोह के 02 सदस्य-01. अर्जुन कोरी, 02. अंकुर त्रिपाठी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ए0टी0एम0 फ्राॅड के 5000 रूपये बरामद किया गया। आज दिनांक 28.08.2023 को वादी जनार्दन प्रताप सिंह पुत्र श्री रामधन सिंह ग्राम व पो0 रामपुर टेंगरहा थाना तरबगंज जिला गोण्डा द्वारा थाना तरबगंज में लिखित तहरीर दी गयी कि दो व्यक्तियों द्वारा बेइमानी व कपट पूर्वक धोखाधड़ी करके ए.टी.एम. मशीन मे जहां से पैसा निकलता है टेम्परिंग करके ग्राहकों के पैसों जो ए.टी.एम मशीन मे फंस जाता है उसको निकाल लेते है तथा कल दिनांक 27.8.2023 को कटरा बाजार स्थित ए.टी.एम. मशीन मे उक्त घटना कारित किए उसी दिन में करीब 3 बजे थाना तरबगंज स्थित बेलसर बाजार मे स्थित ए.टी.एम. के अन्दर दो व्यक्ति घुसकर धोखाधड़ी व कपट पूर्वक जिस मकान के अन्दर ए.टी.एम. लगा था घुसकर ए.टी.एम. मशीन से जहां से पैसा निकलता है ए.टी.एम. मशीन मे लगे शटर को तोड़कर टेम्परिंग कर पांच सौ रूपये के दस नोट कुल पांच हजार रूपये चुरा लिये थे। ए.टी.एम. पर लगे सी.सी.टी.वी. मे देखकर उक्त दोनो चोरों के बारे मे जानकारी की गयी तो उक्त घटना सी.सी.टी.वी. के फुटेज देखने से अर्जुन कोरी पुत्र रामपाल चिकनी अगमपुर एवं अंकुर त्रिपाठी पुत्र उदय प्रकाश त्रिपाठी निवासी बेलवा थाना हरैया जनपद बलरामपुर द्वारा उक्त अपराध कारित किया गया है। आज दिनांक 28.08.2023 को दुर्जनपुर बाजार मे एटीएम से टेम्परिंग करते समय उक्त अभियुक्तगणों- गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना तरबगंज में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
01. अर्जुन कोरी पुत्र रामपाल चिकनी अगमपुर थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।
02. अंकुर त्रिपाठी पुत्र उदय प्रकाश त्रिपाठी निवासी बेलवा थाना हरैया जनपद बलरामपुर।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-384/23, धारा 419,420,454,380,411 भादवि थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।

Feb 5, 2023

February 05, 2023

शासन द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना तरबगंज में कुल 155 अदद मालों का किया गया निस्तारण

शासन द्वारा थानों पर लावारिस/मुकदमों/अन्य सम्बन्धित मालों के निस्तारण के सम्बन्ध में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षों को मुकदमों/लावारिस/अन्य मालों की नीलामी हेतु निर्देशित किया गया था।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांक 05.02.2023 को क्षेत्राधिकारी तरबगंज के पर्यवेक्षण में व प्र0नि0 तरबगंज मनोज पाठक की अध्यक्षता में 155 मालो का निस्तारण किया गया।
रिपोर्ट -मुन्नू सिंह