Showing posts with label GONDA PARASPUR. Show all posts
Showing posts with label GONDA PARASPUR. Show all posts

Nov 10, 2023

November 10, 2023

डॉ0 हेमन्त सिंह ने किया लंम्पी बीमारी से पीड़ित मवेशी का इलाज

डॉ0 हेमन्त सिंह ने किया लंम्पी बीमारी से पीड़ित मवेशी का इलाज

आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। इस समय पूरे जनपद में लंम्पी बीमारी का प्रकोप है अब तक सैकड़ों मवेशी इस बीमारी से मर गये है सैकड़ों मवेशी रोग ग्रस्त हैं 1962 पर कार्यरत डॉ हेमंत सिंह अपने टीम के साथ आए दिन लंम्पी से पीड़ित मवेशियों का इलाज करते हुए दिखाई देते हैं शासन की मंशा के अनुरूप पशु पालकों की सुविधा के लिए एम्बुलेंस सेवा संचालित है जो पशुपालकों को घर पर जाकर बीमार पशुओं का इलाज पशु चिकित्साधिकारी द्वारा इलाज किया जाता है 1962 एम्बुलेंस पर कार्यरत डॉ हेमंत सिंह को पशुपालन विभाग के कंट्रोल रूम से प्राप्त सूचना पर डाक्टर हेमंत सिंह एम्बुलेंस टीम के साथ पशुपालकों के घर पर जाकर बीमार पशुओं का इलाज करते हैं ।
November 10, 2023

अस्थाई आरआरसी केंद्र पर नेकी की दीवार का हुआ उद्घाटन

अस्थाई आरआरसी केंद्र पर नेकी की दीवार का हुआ उद्घाटन 

आर के मिश्रा
परसपुर गोंडा।। नगर पंचायत परिसर में नगर पंचायत अध्यक्ष वासुदेव सिंह के नेतृत्व में अस्थायी आरआरसी केंद्र  "पर नेकी की दीवार "का उद्घाटन किया। अधिशाषी अधिकारी डीडी सिंह ने बताया कि आरआरसी केंद्र का मुख्य उद्देश्य है कि घर मे उपयोग हीन सामानों जैसे जूता, चप्पल,कपड़े बर्तन,खिलौने आदि जिसे कबाड़ी आदि को बेच देते है या इधर उधर फेक दिया जाता है। लोगो से उन सामानों को आरआरसी सेंटर पर आकर जमा करने की अपील की जिससे असहाय व गरीबो की मदद की जा सके यह एक नेक कार्य है इसलिये इसे नेकी की दीवार की उपाधि दी गयी है।जिलाधिकारी नेहा शर्मा के निर्देश पर इस कार्यक्रम को चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत में इस अभियान को सफल बनाने हेतु व्यापक रूप से प्रचार प्रसार कराया जा रहा है जिससे लोग जागरूक हो सके वही आरआरसी सेंटर पर एक विवरण पुस्तिका रखी गयी है जिससे दान दी गयी वस्तुओं का विवरण अंकित किया जा सके। 
      इस अवसर पर सभासद विपिन सिंह,अंशु शुक्ला,राहुल सिंह,अखिलेन्द्र सिंह सहित नगर पालिका के कर्मचारी व अन्य लोग उपस्थित रहे।
November 10, 2023

24 वर्षीय महिला हुई लापता,पुलिस ने दर्ज की गुमसुदगी

24 वर्षीय महिला हुई लापता,पुलिस ने दर्ज की गुमसुदगी

आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत एक गाँव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया है कि उसकी 24 वर्षीय पुत्री की शादी थाना क्षेत्र उमरी बेगमगंज सलौनी बच्ची मांझा निवासी एक युवक के साथ हुई थी। करीब बीस दिन से वह अपने मायके में ही रह रही थी। जोकि गत चार नवम्बर के दिन तकरीबन दो बजे घर से दवा लाने के लिए बाजार गयी थी और देर शाम तक वापस न आने पर काफी खोजबीन किया, कहीं कुछ पता नही चला सका।
इस बावत थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।

Oct 23, 2023

October 23, 2023

राजस्व टीम ने पसका सरयू घाट का किया निरीक्षण

राजस्व टीम ने पसका सरयू घाट का किया निरीक्षण

आर के मिश्रा 
परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत पसका पुलिस चौंकी प्रभारी सोमप्रताप सिंह मय हमराह हेड कांस्टेबल गयासुद्दीन तथा राजस्व निरीक्षक अंबर प्रसाद तिवारी, लेखपाल आत्माराम एवं सुधाकर श्रीवास्तव के साथ पसका स्थित सरयू घाट का निरीक्षण किया। जिसमे घाट की साफ सफाई को लेकर चिंता व्यक्त करते हुये कहा कि सरयू नदी को साफ रखने के लिये सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।
October 23, 2023

नाबालिग लड़की का हाथ पकड़कर बुरी नियत से खींचा,मुकदमा दर्ज

नाबालिग लड़की का हाथ पकड़कर बुरी नियत से खींचा,मुकदमा दर्ज

आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत एक गांव के निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी पन्द्रह वर्षीय नाबालिग पुत्री अपने घर से अपनी बुआ के घर अभईपुर पूरे मिश्रन जा रही थी।रास्ते मे विपक्षी ने उसकी पुत्री का हाथ बुरी नीयत से पकड़कर खींचने लगे।जिस पर पुत्री द्वारा शोर करने पर विपक्षी भाग खड़ा हुआ।
     थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर ग्राम खरगूपुर पाण्डेय पुरवा कोतवाली देहात निवासी सूबेदार पाल के खिलाफ विधिक धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जाँच की जा रही है।

Oct 18, 2023

October 18, 2023

समीक्षा बैठक में एएनएम को दी स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी ने अहम जानकारियां

समीक्षा बैठक में एएनएम को दी स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी ने अहम जानकारियां

आर के मिश्रा

आरसीएच पर कम फीडिंग करने वाली तीन एएनएम का वेतन रोकने का दिया निर्देश

परसपुर गोण्डा।। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसपुर में मंगलवार को सीएचसी अधीक्षक डॉ0 लवकेश शुक्ला के अध्यक्षता में  एएनएम समीक्षा बैठक का आयोजित की गई। जिसमें मुख्य रूप से ई कवच पर टीके की फीडिंग,एचआईएमएस पर फीडिंग एवं आरसीएच फीडिंग एवं अपडेशन के बारे में समस्त एएनएम को निर्देशित करते हुए आरसीएच पर कम फीडिंग वाली तीन एएनएम का वेतन रोकने का निर्देश दिया। वहीं टीकाकरण में शत प्रतिशत फीडिंग हेतु आवश्यक दिशा निर्देश एवं ड्यू लिस्ट अपडेशन के बारे में बताते गया तथा संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक कार्यक्रमो की मॉनिटरिंग करने तथा आशा एवं जनसमुदाय को बुखार रोगी को सरकारी अस्पताल में जाने हेतु प्रेरित करने के लिए निर्देशित किया गया।
            इस अवसर पर स्वास्थ्य शिक्षधिकारी प्रदीप पाण्डेय,मनीष तिवारी,नितेश सिंह,सुनीता ,विन्दा सिंह,प्रतिभा,राधा सिंह,मीना सिंह,अंजू,संजू सहित सभी एएनएम उपस्थित रही।
October 18, 2023

क्षेत्रीय विधायक ने फीता काटकर किया दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन

क्षेत्रीय विधायक ने फीता काटकर किया दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन

आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। विकासखण्ड परसपुर अन्तर्गत विभिन्न गांवों में करनैलगंज विधायक अजय सिंह ने शारदीय नवरात्रि में हो रहे दुर्गापूजा पंडालों का फीता काटकर माता रानी का आशीर्वाद लिया । 
बताते चलें कि परसपुर क्षेत्र के मंगुरा बाजार,नरदा,पसका,आदि ग्राम पंचायतो में हो रहे दुर्गापूजा स्थल पर पहुँचकर पूजन अर्चन के उपरांत माता रानी के नेत्रों पर बंधी पट्टी खोलकर दिव्य दर्शन किया। वहीं गगनभेदी जयकारों से सम्पूर्ण क्षेत्र गुंजामन हो उठा।
        इस अवसर पर सूरज सिंह,पिंकू सिंह,रबीश सिंह,नितिन राठौर,प्रदीप तिवारी,धीरेंद्र सिंह,अमरेंद्र सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Oct 10, 2023

October 10, 2023

न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुआ दुष्कर्म का मुकदमा

न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुआ दुष्कर्म का मुकदमा

आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। स्थानीय थाना परसपुर अन्तर्गत ग्राम पंचायत डेहरास के मजरा रामपुरवा निवासी एक महिला की तहरीर तथा न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है।पीड़ित महिला का आरोप है कि आरोपी उसके पति के घनिष्ट मित्र होने के चलते अक्सर घर आया करते थे। गत 5 मार्च 2023 को उसके पति ब्रम्हचारी बाबा के साथ पर प्रसाद हेतु  हलुआ बनाने गये थे। तभी रात्रि के नौ बजे घर पर आकर पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म किया।इसी बीच पीड़िता के पति घर पर आ गये तो पीड़िता ने आरोपी द्वारा किये गए कृत्य के बारे में बताया।तब आरोपी उसकी बच्ची को उठाकर उसे जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये।पुलिस ने पीड़िता की तहरीर व न्यायालय के आदेश पर विशुनपुर कला रूपीपुरवा निवासी हनुमंतलाल तथा मरचौर निवासी एमपी के खिलाफ विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
October 10, 2023

अतिक्रमण हटाने की अंतिम तिथि 11अक्टूबर को,नही तो चलेगा बुलडोजर

अतिक्रमण हटाने की अंतिम तिथि 11अक्टूबर को,नही तो चलेगा बुलडोजर

आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। मंडलायुक्त योगेश्वरराम मिश्रा के आदेश पर अतिक्रमण हटाओ अभियान जनपद मे बड़े ही जोर शोर के साथ शुरू हो गई है। इसी क्रम में नगर पंचायत परसपुर में प्रशिक्षु एसडीएम अमित सिंह व अतिक्रमण अधिकारी पीडब्लूडी शिवाकान्त दूबे के नेतृत्व में नगर वासियों को आखिरी वार्निंग दिया जिसके साथ ही जरिये एनाउंसमेंट भी सभी को आगाह किया गया कि कई बार नोटिस व सूचना दिए जाने पर भी अतिक्रमण नही हटाया गया। प्रशिक्षु एसडीएम सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी व नगर पंचायत कर्मियों ने सभी नगरवासियों से अल्टीमेटम देते हुए अतिंम तारीख ग्यारह अक्टूबर तक अवैध अतिक्रमण खुद हटाकर खाली कर दें,नही तो प्रशासन द्वारा जबरन बुलडोजर चलाया जाएगा।साथ ही उसका खर्चा भी अतिक्रमणकारियों से वसूल किया जाएगा।
इस दौरान नगर पंचायत कर्मी रमेश यादव,प्रदीप पाण्डेय,उपनिरीक्षक जगतपति तिवारी समेत भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे।

Sep 30, 2023

September 30, 2023

एसडीएम के नेतृत्व में अवैध अतिक्रमण पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर

एसडीएम के नेतृत्व में अवैध अतिक्रमण पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर

आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। नगर पंचायत परसपुर में आखिरकार सड़क पटरियों पर किये गये अवैध अतिक्रमण हटाने की कवायद शुरू ही हो गयी।
चेयरमैन वासुदेव सिंह,उप जिलाधिकारी विशाल कुमार व  प्रशिक्षु उप जिलाधिकारी अमित कुमार एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी चन्द्रपाल शर्मा के नेतृत्व में सड़क पटरियों पर अवैध अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि गत दिनों अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत समस्त अतिक्रमणकारियों को नोटिस भी नगर पंचायत द्वारा दी जा चुकी थी साथ ही साथ निरन्तर जरिये एनाउंसमेंट सभी को सूचित भी किया जा रहा है।लेकिन जिन लोंगो ने अतिक्रमण नही हटाया वहीं प्रशासन का बुलडोजर गरजा।
 इस दौरान थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय मय पुलिस फ़ोर्स के उपस्थित में पटरियों के किनारे बने अबैध निर्माण व टीनशेड को हटाया गया।
उक्त अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत रमेश यादव,अखिलेन्द्र सिंह,सचिन सहित अन्य नगर पंचायत कर्मी मौजूद रहे।

Sep 28, 2023

September 28, 2023

श्रीअन्न पुनरोद्धार कार्यक्रम के अंतर्गत प्रक्षेत्र दिवस (फील्ड डे) का आयोजन


श्रीअन्न पुनरोद्धार कार्यक्रम के अंतर्गत प्रक्षेत्र दिवस (फील्ड डे) का आयोजन

आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। विकास खण्ड परसपुर अन्तर्गत ग्राम पंचायत डेहरास में श्री अन्न को बढ़ावा देने एवम् उत्पादन में वृद्धि करने हेतु श्रीअन्न पुरोद्धार कार्यक्रम के अंतर्गत के अंतर्गत प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन  किया गया।इस कार्यक्रम में संयुक्त कृषि निदेशक देवीपाटन मंडल एलबी यादव,उप कृषि निदेशक गोंडा पीके ठाकुर एवं योजना सहायक आरपीएन सिंह की गरिमापूर्ण उपस्थिति रही है।सहायक विकास अधिकारी कृषि परसपुर डॉ0 अनूप सिंह चौहान द्वारा राजकीय कृषि बीज भंडार पर उपलब्ध श्रीअन्न के बीजों की उपलब्धता बारे में जानकारी दी गई । 
कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ0 संतकुमार त्रिपाठी द्वारा श्रीअन्न के उत्पादन करने की नई-नई तकनीक के बारे में तथा उससे बनने वाले खाद्य पदार्थों पर विस्तृत चर्चा की गई, साथ ही साथ उप कृषि निदेशक एवं संयुक्त कृषि निदेशक देवी पाटन मंडल द्वारा श्रीअन्न के मानव जीवन पर पड़ने वाले लाभकारी प्रभाव के बारे में जानकारी दी गई । प्रगतिशील किसान रविशंकर सिंह ने किसान उत्पादक संगठन के माध्यम से श्रीअन्न के उत्पाद को बेचने एवं प्रसंस्करण के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा किया। 
          इस कार्यक्रम का आयोजन में सहायक विकास अधिकारी कृषि करनैलगंज पवन कुमार,प्राविधिक सहायक विपुल प्रताप सिंह,श्रीराम राजवंशी, रोहित सिंह,श्रीकांत त्रिपाठी,राजेश मिश्रा,निर्भय तिवारी की उपस्थिति रही।वहीं किसानों में शिवाकांत सिंह,बबलू,अविनाश,सरवन,जितेंद्र सहित सैकड़ों किसान बन्धु मौजूद रहे।

Sep 26, 2023

September 26, 2023

सड़क पर झाली झंखाड़ बढ़ जाने से आवागमन में परेशानी, दुर्घटना की आशंका





सड़क पर झाली झंखाड़ बढ़ जाने से आवागमन में परेशानी, दुर्घटना की आशंका

आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।।  विकासखण्ड परसपुर अंतर्गत त्यौरासी सुसुंडा मार्ग पर राह चलना दूभर है।बताते चलें कि लोक निर्माण विभाग खंड 2 के अंतर्गत त्यौरासी-सुसुण्डा मार्ग जोकि परसपुर- बालपुर मार्ग से डेहरास -गोण्डा मार्ग को जोड़ती है उस सड़क के दोनों तरफ पटरियों पर झाड़ियाँ बढ़कर सड़क पर आ गयी। जिसके कारण सड़क एकदम सकरी हो गयी है जिससे राहगीरों को काफी परेशानियों के साथ साथ दुघर्टना की आशंका बनी रहती है। 
झाड़ियाँ बढ़ जाने के कारण सामने दूर तक दिखाई न देने के कारण सड़क पर अचानक से छुट्टा जानवर व सियार ,हिरन,कुत्ते आदि के आना दिखाई नही देता है। इस सड़क से होकर स्कूल आने जाने वाले विद्यार्थियों,व ब्लॉक अस्पताल आने जाने वाले लोगो सहित हजारों लोगों का आवागमन प्रतिदिन का रहता है।। वही ग्राम पंचायत सुसुण्डा,प्योली ,मलांव,लोहंगपुर,धनुही आदि ग्राम पंचायतों में संपर्क मार्ग के किनारे उगी झाड़ियाँ और सरपतों के काफी बढ़ जाने से सड़के काफी सकरी हो गयी है चलना मुश्किल हो रहा है ।
September 26, 2023

गांव गांव में गठित किया जा रहा स्वयं सहायता समूह संगठन

गांव गांव में गठित किया जा रहा स्वयं सहायता समूह संगठन 

आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ड्राइव चलाकर समूह का गठन किया गया। ग्राम पंचायत प्योली में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की आईसीआरपी (इंटरनल कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन) की मधु,मधुलता व सुषमा की टीम ने 15 दिवसीय निवास कर ग्राम पंचायत के विभिन्न मजरों में नए समूहों का गठन किया। नोडल अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि प्योली में वैष्णवी,कमल,बालाजी,रोशनी,महालक्ष्मी,नई किरण,बाराही, संतोषी ,दुर्गा,अजय,बाबा बल्लोध व मंगलमय स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया है।उन्होने बताया कि सरकार के मंशानुसार इन समूहों से जुड़कर गरीब महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान कर उनके जीवन स्तर में सुधार करने का प्रयास है।
September 26, 2023

पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। थाना परिसर में बारावफात के मद्देनजर पुलिस क्षेत्राधिकारी की अध्यक्षता में व थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय के नेतृत्व में पीस कमेटी की एक बैठक आहूत की गयी।जिसमें पुलिस क्षेत्राधिकारी कर्नेलगंज चन्द्रपाल शर्मा ने उपस्थित सभी क्षेत्रीयजनों से बारावफात त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील करते हुये कहा। कि पूर्व की भांति इस वर्ष भी सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का अनुपालन करते हुये त्यौहार को मनाएं।कोई भी नई प्रक्रिया को जन्म न दें।जिससे किसी को तकलीफ हो या फिर विवाद की स्थिति उतपन्न हो।आपसी भाईचारे के साथ त्यौहार मनाएं सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
       इस अवसर पर शेरमोहम्मद राईनी शेरू,असलम फारूकी,जुबैर अहमद,अस्सान सहित अन्य तमाम क्षेत्रीयजनों की उपस्थिति रही है।

Sep 25, 2023

September 25, 2023

प्रशिक्षण शिविर के दौरान प्रथम बैच हुआ प्रशिक्षित


प्रशिक्षण शिविर के दौरान प्रथम बैच हुआ प्रशिक्षित

आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। विकास खण्ड  मुख्यालय पर लॉक्स फीडिंग हेतु बुक कीपर के तत्वावधान में क्षेत्रीय स्वयं सहायता समूह के कैडरों का 21 से 30 सितम्बर तक दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।प्रशिक्षक विनोद कुमार ने बताया कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दस दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान ऑनलाइन डेटा फीडिंग से लेकर सभी कार्यों को एप्प पर लोड करने की जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षक अजीत कुमार ने बताया कि उक्त प्रशिक्षण में दो पाली का निर्धारण किया गया है। प्रत्येक पाली में तकरीबन चालीस स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। बीएमएम अमित सिंह ने बताया कि प्रथम बैच जो 21 से 25 सितंबर तक था उसका प्रशिक्षण कार्य सोमवार को पूर्ण कर लिया गया 
     उक्त प्रशिक्षण के दौरान बीएमएम अमित सिंह,जितेंद्र यादव,देवदत्त त्यागी,खुशबू शुक्ला,मोहिनी सिंह, साधना सिंह,पूनम दुबे,कंचन सिंह,दयावन्ती सिंह,ज्ञानकुमारी,अंशिका शुक्ला,सुमन वर्मा,आशा सिंह,फूलमती देवी,नीतू सिंह,सपना तिवारी,दुर्गेश्वरी सहित अन्य बीसी सखियाँ व स्वंय सहायता समूह की महिलाएं मौजूद रही।
September 25, 2023

कक्षा ग्यारह की छात्रा लक्ष्मी सिंह कॉलेज में हुई बेहोश


कक्षा ग्यारह की छात्रा लक्ष्मी सिंह कॉलेज में हुई बेहोश

आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।।  नगर पंचायत परसपुर स्थित महर्षि दयानंद वैदिक इंटर कॉलेज में पढ़ाई के दौरान एक बालिका के अचानक बेहोश हो जाने से विद्यालय में हड़कंप मच गया। बताते चलें कि महर्षि दयानंद वैदिक इंटर कॉलेज परसपुर में सोमवार को पढ़ाई के दौरान ग्यारहवीं की छात्रा लक्ष्मी सिंह पुत्री राकेश सिंह निवासी मोहना एकाएक बेहोश हो गयी।जिसकी सूचना मिलते ही शिक्षकगण द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसपुर ले जाया गया।     
         वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य दर्शन कुमार ने बताया कि छात्रा कुछ दिन पहले भी इसी तरह से अचानक बेहोश हो गयी थी।छात्रा का इलाज करवाया जा रहा है साथ ही परिजनों को उक्त मामले की सूचना दे दी गयी है।
September 25, 2023

धूमधाम के साथ निकली भगवान गणेश की विसर्जन शोभायात्रा

धूमधाम के साथ निकली भगवान गणेश की विसर्जन शोभायात्रा

आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। नगर स्थित शंकर मन्दिर धर्मशाला पर गणेश पूजा महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया।जिसमे प्रतिदिन पण्डित उदयभान मिश्रा के मुखारविंद से विघ्नहर्ता भगवान गणेश जी का विधि विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ पूजन अर्चन किया जाता है।वहीं नित्य सायंकालीन आरती में भक्तगणों की काफी संख्या में भीड़ जमा हो जाती है। तदुपरान्त प्रसाद वितरण भी किया जाता है।
     इसी क्रम में सोमवार को दोपहर बाद भगवान गणेश की प्रतिमा को विसर्जन हेतु रथ सजाकर निकाला गया,जिसे नगर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण कराते हुये देर रात्रि भौरीगंज स्थित सरयू नदी में विसर्जित कर दिया गया।इस दौरान विधायक प्रतिनिधि इतेंद्र सिंह गुड्डू,चेयरमैन पुत्र बब्बू सिंह,कुँअर राजेन्द्र सिंह बच्चा साहब,उदयभान सिंह लल्लन,गोपाल सिंह,सिद्धान्त शुक्ला अंशू, दयाशंकर कौशल, श्रवण कुमार सोनी,लल्लन कौशल सहित अन्य तमाम क्षेत्रीयजन मौजूद रहे।
      वहीं जुलूस में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कई उपनिरीक्षकों सहित तमाम महिला पुरुष कांस्टेबल मुस्तैद रहे।थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय उक्त जुलूस की निगरानी करते हुए निरन्तर भ्रमणशील रहे।
September 25, 2023

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई पं0 दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई पं0 दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। भाजपा मंडल के शक्तिकेन्दों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनायी गयी। परसपुर मंडल महामंत्री इतेंद्र सिंह गुड्डू ने बताया कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व व जिलाध्यक्ष के निर्देश पर मंडल के शक्तिकेन्द्र बसन्तपुर ,दुरौनी,मलांव,राजापुर, मरचौर,खैरा,उतरौला,मिझौरा,चरहुवाँ व आटा पर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के संथापक पंडित दीनदयाल दयाल उपाध्याय की जन्म जयंती मनायी गयी।
उपस्थित भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।वहीं मण्डल महामंत्री प्रदीप तिवारी ने पं0 दीन दयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी के लिए बहुत संघर्ष किया, आज भारतीय जनता पार्टी उनके सपने के साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है।    
          इस अवसर पर मनमोहन सिंह,बृजेश सिंह,अजीत सिंह,राम सिंह,राजेश पाण्डेय,कुलदीप सिंह,विजय सिंह,धर्मराज सिंह,सत्य कुमार पाठक,राहुल सिंह सहित बूथ अध्यक्षो सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Aug 22, 2023

August 22, 2023

जमीनी रंजिश में हुई पिटाई,मुकदमा दर्ज


जमीनी रंजिश में हुई पिटाई

आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। स्थानीय थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम भेड़ियाकोट गजसिंहपुर निवासी केशो यादव पुत्र श्याम बिहारी यादव ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि जमीनी रंजिश को लेकर रविवार की रात लगभग नौ बजे विपक्षीगण अपने घर के सामने बाग में भद्दी भद्दी गाली गलौज देते हुये मूक्का थप्पड़ लाठी डण्डा से मारने लगे। हल्ला गुहार करने पर विपक्षीगण जान से मारने की धमकी देते हुए चले गये।
         थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर भेड़ियाकोट गजसिंहपुर निवासी केतार नाथ यादव ,सावित्री एवं बनुआ थाना उमरी बेगमगंज निवासी राजाबाबू के खिलाफ मारपीट की विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Jul 28, 2022

July 28, 2022

न्यायालय के आदेश पर एक महिला सहित चार पर हुआ केस

न्यायालय के आदेश पर एक महिला सहित चार पर हुआ केस

आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।।थाना क्षेत्र परसपुर के एक गाँव में जमीन बंटवारा विवाद को लेकर घर में घुसकर लाठी डंडे से मारपीट किया। जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर जानमाल की धमकी, मारपीट मामले में नामजद 3 आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्राम सकरौर डीहा निवासी उषा सिंह ने थाने पर दर्ज कराए गए रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि 8 मार्च को बंटवारा विवाद को लेकर गाँव के कुछ लोगों ने उससे गाली गलौज किया। लाठी डंडे से उसकी पिटाई कर दी। बचाने दौड़ी उसकी लड़की नन्दिनी, ससुर चंद्रभान सिंह को भी मारापीटा। जाते समय जान से मारने की धमकी दी। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक समशेर बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़ित के तहरीर पर आरोपी अमरेश सिंह, नीलम, रवि सिंह एवं रिषभ सिंह के विरुद्ध विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।