Showing posts with label जम्मू. Show all posts
Showing posts with label जम्मू. Show all posts

Dec 24, 2024

December 24, 2024

*जवानों से भरी वैन खाई में गिरी , पांच जवान शहीद दस घायल*।

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में मंगलवार शाम भारतीय थल सेना का वाहन करीब तीन सौ पचास फीट गहरी खाई में गिर गई। वाहन में कुल 18 सैनिक सवार थे। जिसमें पांच जवान शहीद होने की खबर है और 10 घायल हैं। 4 की हालत गंभीर है। 3 लापता जवानों की तलाश जारी है।

सभी जवान शाम को लाइन ऑफ कंट्रोल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बलनोई इलाके में घोड़ा पोस्ट के पास ड्राइवर के संतुलन खोने की वजह से वैन खाई में गिर गई। सभी जवान 11 मराठा रेजिमेंट के बताए जा रहे हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही सेना की क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। घायल जवानों को आसपास के अस्पताल में शिफ्ट किया गया है

Oct 24, 2024

October 24, 2024

*सैन्य वाहन पर आंतकी हमला अपडेट- दो जवान शहीद एक और पोर्टर की मौत*।

 कश्मीर संभाग के बारामुला जिले में एलओसी के पास गुरुवार को सीमा पर से आये आतंकियों ने अचानक सेज्ञगश्त पर निकले एक सैन्य वाहन पर घात लगाकर हमला किया। सेना ने घायल सैनिकों आर्मी हास्पिटल पहुंचाया जहां दो सैनिको के बलिदान होने की पुष्टि हुई। इसके साथ ही एक और घायल पोर्टर  की भी मौत की खबर है। तीन जवान घायल हुए हैं।


हमला गुलमर्ग सब सेक्टर के सबसे ऊपरी क्षेत्र बूटापथरी नामक जगह पर में हुआ है। हमले की सूचना मिलते ही सेना व अन्य सुरक्षाबल घटनास्थल पर पहुंचे और क्षेत्र को घेर लिया है। हमले के बाद भाग निकले आतंकियों की धरपकड़ के लिए व्यापक स्तर पर अभियान छेड़ा दिया गया है। वहीं, घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस हमले की निंदा की है और अमर बलिदानियों के प्रति संवेदना प्रकट की है
October 24, 2024

*बारामूला में सेना वाहन पर हमला, पोर्टर की मौत, चार जवान घायल*।

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के गुलमर्ग के नागिन परिक्षेत्र में एलओसी के पास गुरुवार की शाम 18 राष्ट्रीय राइफल्स के वाहन पर घात लगायें हुए आतंकियों ने अचानक से हमला किया। आतंकियों की गोलीबारी में एक पोर्टर की मौत हुई।

पोर्टर सेना के सहयोग हेतु अंशकालिक नियुक्त होते हैं, वे दुर्गम पहाड़ी इलाके और फ्रंट पोस्ट पर राशन एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं को पहुंचाने का कार्य करते हैं। हमले में सेना के चार जवान भी घायल हैं। सभी घायलों को तत्काल श्रीनगर के 92 बेस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
वहीं, सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरा और आतंकियों की गहन तलाश शुरू कर दी है।  (फोटो सांकेतिक)