Showing posts with label करनैलगंज. Show all posts
Showing posts with label करनैलगंज. Show all posts

Dec 22, 2022

December 22, 2022

कर्नलगंज: राजस्व कर्मियों के सामने हुई जमकर मारपीट,ग्राम प्रधान भी हुए चोटहिल


करनैलगंज/ गोण्डा- स्थानीय तहसील क्षेत्र के करनैलगंज ब्लाक अंतर्गत चचरी क्षेत्र के मोहम्मदपुर गड़वार में उस समय हो हल्ला शुरू हो गया जब पंचायत भवन निर्मित करने के लिए जमीन की जाँच करने राजस्व टीम मौके पर पहुंची। बताया गया कि जैसे ही राजस्व टीम गांव पहुंची तो वैसे ही दो पक्षों में कहासुनी के बाद तुरन्त लाठी-डंडा,आदि का चलना शुरू हो गया । मारपीट के दौरान अमित प्रताप सिंह के सिर में चोट आई तो वहीं चंद्र मोहन सिंह, राकेश सिंह, नितेश प्रताप सिंह सहित ग्राम प्रधान सुभाष सिंह भी चोटिल हो गये। इस मामले में पुलिस ने विपक्षी बासुदेव सिंह, नरेंद्र बहादुर सिंह, सुरेंद्र बहादुर सिंह व ट्विंकल सिंह सहित चार लोगों के विरुद्ध 323, 504, 506, 308 का अभियोग दर्ज किया है। चचरी चौकी प्रभारी सुनील तिवारी द्वारा बताया गया कि मामले की जानकारी हुई, मौके पर पुलिस टीम पहुंची और घायलों को  इलाज हेतु सी एच सी भेजवाया गया। मामले में प्रभारी कोतवाल शादाब आलम का कहना है कि तहरीर व मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।

रिपोर्ट:  मुन्नू सिंह

May 4, 2021

May 04, 2021

सरलता,सहजता व जनता की सेवा की बदौलत लल्ला सिंह ने हीरापुर शाहपुर में दोबारा मारी बाजी,जताया जनता का आभार

 

करनैलगंज/गोण्डा - अपनी सहज कार्यशैली,सरलता,कर्मठता व जनता के प्रति समर्पण तथा सेवाभाव के चलते लल्ला सिंह ने ग्राम पँचायत हीरापुर शाहपुर से दोबारा  कामयाबी हासिल कर सबको आश्चर्य में डाल दिया है। विगत पँचायत चुनाव में सबसे कम उम्र के लल्ला सिंह ने मात्र 3 मतों से जीत दर्ज कराकर प्रधान पद पर विजयश्री हासिल की थी। पाँच वर्ष के कार्यकाल में ग्रामवासियों के प्रति समर्पित रहकर उन्होंने इस बार के पँचायत चुनाव में भी जनता का पूर्ण विश्वास हासिल किया और चुनाव में अपनी पत्नी पुष्पा सिंह को चुनाव लड़ाया जिन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी सोनी को 78 मतों से पराजित कर विजय श्री हासिल की। जीत का जो अंतर रहा उससे लोग आश्चर्यचकित दिखे। अपनी शानदार सफलता से गदगद लल्ला सिंह ने अपनी जीत को जनता की जीत बताते हुये ग्रामवासियों व सभी शुभचिंतकों का आभार जताते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।

Mar 10, 2021

March 10, 2021

सावित्रीबाई फुले के पुण्यतिथि के अवसर पर अध्यापक छात्र-छात्राओं द्वारा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके कार्यक्रम मनाया गया छात्राओं ने डॉक्टर का रोल अपनाया

 बुधवार 10 मार्च; पूर्व माध्यमिक विद्यालय बैसनपुरवा मिसोलिया में प्रधानाध्यापक विनोद कुमार व स्कूल के छात्र छात्राओं के द्वारा मिशन शक्ति सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि के अवसर सावित्रीबाई फुले के


चित्र पर पुष्प अर्पित करके कार्यक्रम मनाया गया!

  जिस अवसर पर बालक, बालिकाओं ने बढ़ -चढ़कर हिस्सा लिया कुछ  बालिका ने डॉक्टर और कुछ मरीज का रोल अदा किया, जिसमें महिलाओ को जागरूक करने के लिए किया गया है अध्यापक ने सावित्रीबाई फुले का जीवन परिचय देते हुए बताया की हमारे देश की पहली महिला शिक्षिका महान समाज सुधारक थी, पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले जिनका जन्म स्थान - नायगाँव सतारा (महाराष्ट्र )में  3 जनवरी 1831 में हुआ था उनके पिता का नाम खंडूजी नेवसे और माता का नाम लक्ष्मीबाई था,

  सन 1840 में केवल 9 वर्ष की आयु में ही इनका विवाह ज्योतिबा फुले के साथ हुआ महात्मा ज्योतिबा फुले एक महान विचारक समाजसेवी दार्शनिक,लेखक व संपादन और क्रांतिकारी थे ,सावित्रीबाई पढ़ी-लिखी नहीं थी ! शादी के बाद ज्योतिबा फुले ने उन्हें पढ़ना लिखना सिखाया । यह महिला दलित समाज की नहीं बल्कि देश की सर्वप्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले ने ही प्रथम शिक्षिका गौरव प्राप्त किया उस समय लड़कियों की दशा बहुत दयनीय थी लड़कियों को पढ़ने लिखने के लिए कोई अनुमति नहीं थी इस रीति को तोड़ने के लिए ज्योतिबा बाई फुले व सावित्रीबाई फुले ने सन 1848 में लड़कियों के लिए एक स्कूल स्थापित किया


जो भारत में लड़कियों को पढ़ने के लिए महिला विद्यालय की स्थापना की, सावित्रीबाई फुले स्वयं इस विद्यालय में लड़कियों को पढ़ाने के लिए जाती थी लेकिन यह सब इतना आसान नहीं था उन्हें लोगों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा था, उन्होंने लोगों द्वारा फेंके जाने वाले पत्थर ,कीचड़ की मार भी झेली

   धर्म के ठेकेदारों व स्त्री शिक्षा के विरोध करने वाले लोगों ने सावित्रीबाई फुले के ऊपर कूड़ा मल मूत्र भी फेंक देते थे, जिससे सावित्रीबाई फुले के कपड़े बहुत गंदे हो जाते थे इसलिए वह अपने साथ एक दूसरी साड़ी भी ले जाती थी,और स्कूल में जाकर गंदे कपड़े बदल लेती थी। इस सब के बावजूद भी उन्होंने हार नहीं मानी और महिलाओं को शिक्षा देने का कार्य जारी रखा! 



      इसी के उपलक्ष में स्कूलों में प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर स्कूल के बालक और बालिकाएं तथा शिक्षक ने एक नाटक( ड्रामा)भी किया जिससे समाज में होने वाले कु कृतियां तथा बालिकाओं को जागरूक करने के लिए किया गया, इस अवसर पर स्कूल के छात्र छात्राओं के अभिभावक भी मौजूद रहे/

यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम में लड़कियों को उत्साहित


 करते डॉक्टर और मरीज का अभिनव किया इस मौके पर डॉक्टर का रूूूप मंजुल कक्षा 6 आयुषी दीक्षित कक्षा 7 कुंती कक्षा आठ व आंचल ,प्रज्ञा विश्वकर्मा, वंदना सिंह आदि बालक ने मरीज और डॉक्टर का रोल निभा कर समाज को जागरूक करने का संदेश दिया ,इस मौके पर महिलाओं ने भी अपना सहयोग दिया

  प्रताप बहादुर सिंह(SNC) अध्यक्ष, सुरेश कुमार बृजेश कुमार दीक्षित नान मोहन प्रेमनाथ दीक्षित हिमांशु आदि लोगों  मौजूद रहे!



Mar 6, 2021

March 06, 2021

गोण्डा- कर्नलगंज डिग्री कॉलेज में स्काउट गाइड शिविर का समापन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम

   छात्र-छात्राओं ने टेंट,कुकिंग, कैंप फायर एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम किया प्रस्तुत  !


सरजू डिग्री कॉलेज में चल रहे पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का समापन किया गया। शिविर मैं सबसे पहले प्रार्थना  हुई उसके बाद ध्वज शिष्टाचार कर मौजूद छात्र/छात्राओं ने टेंट, कुकिंग, कैंप फायर एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर आरबी सिंह बघेल जिला स्काउट कमिश्नर ने बीएड प्रथम वर्ष के छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए उन्हें निरन्तर अपने कर्तव्य पथ पर अग्रसर होने का पाठ पढ़ाया। 



कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिला स्काउट कमिश्नर डॉ.आरबी सिंह बघेल एवं भाजपा के जिला कार्यकारिणी के सदस्य संदीप सिंह ने सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर आरबी सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। इसके साथ ही देश के प्रति हमेशा समर्पित रहने एवं श्रम करने में पीछे न हटने की शपथ के साथ छात्राध्यापिका और छात्रध्यापक रश्मि जायसवाल, इरफान अहमद, पंकज सिंह, गोल्डी सिंह, सुनील, पंकज शुक्ला, मोनिका मिश्रा, नूर सबा, ज्योति मिश्रा, नूर फातिमा, सोफिया बानो, मोनिशा रस्तोगी ने संबोधन के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। इस अवसर पर संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य अशोक श्रीवास्तव, जिला स्काउट कमिश्नर ज्ञानेश गुप्ता, पूर्व जिला संचालन कमिश्नर घनश्याम पांडेय, मुख्य नियंता डॉ. ओपी सिंह, डॉ. त्रिपुरारी दूबे, डॉ.अमित सिंह, डॉ.जावेद अहमद, डॉ.ममता मिश्रा, डॉ. जगन्नाथ तिवारी आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में दीक्षा समारोह का कार्यक्रम भी रखा गया। जिसमें बीएड प्रथम वर्ष के छात्र छात्राओं को दीक्षा प्रदान की गई।