Showing posts with label एंटा. Show all posts
Showing posts with label एंटा. Show all posts

Nov 3, 2022

November 03, 2022

गैस कटर से एटीएम मशीन काटकर चोरो ने 26 लाख किया पार

एटा - कोतवाली नगर छेत्र मे नेशनल हाईवे 91 पर बीती रात्रि अज्ञात चोरो द्वारा गैस कटर से काट कर एक्सिस बैंक के एटीएम से 26 लाख रुपये निकाल कर ले जाने का मामला सामने आया है। मामले मे अलीगढ रेंज के डीआईजी दीपक कुमार ने किया घटना स्थल का निरीक्षण किया।
डीआईजी ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि कुछ लोग यहां पर आये थे जो इसके एक्सपर्ट थे,और उन्होंने गैस कटर के द्वारा इसमें कटिंग की और कॉटने  के बाद जहाँ पर ये रखा जाता था और वहां से पैसे को निकाल ले गए । 
सुबह पुलिस को करीब 6.50 बजे सीएमएस ऑर्गनाइजेशन जो इसके लिये जिम्मेदार है,जो ये  पैसा जमा करते हैं ने पुलिस को इसकी सूचना दी जिस पर एफआईआर दर्ज हुई है। 
इस तरह की जहां अन्य जगहों मे इस मोडस ऑपरेंडी की जो घटनाएं हुयी हैं उनको भी हम लोग देख  रहे हैं। एसएसपी और हमारे द्वारा निरीक्षण किया गया है। उत्तर प्रदेश और अगल बगल के प्रांतों मे इस तरह की घटनाये जहां भी हुईं है उन घटनाओं की मोड्स ऑपरेंडी के आधार पर हम मिलान कर रहे हैं। जल्दी ही इसका खुलासा करेंगे। 
 उन्होंने कहा कि ये नकबजनी की घटना हम लोगों के लिये एक चैलेंज है और जल्द ही इसका खुलासा करेंगे।  


नंदकुमार/एटा/मोबा 9997017785