गोण्डा - विद्यालय के प्रांगण में दिवाली महोत्सव धूमधाम व सुव्यवस्था के साथ आयोजित हुआ। बच्चों ने विभिन्न पात्रों का रूप धारण कर दिवाली के उद्देश्य को प्रदर्शित किया।
राम बने हार्दिक तिवारी, लक्ष्मण बने आदित्य नाग, सीता बनी कनीज फातिमा, भरत बने उत्कर्ष पांडे और हनुमान बने आयुष शर्मा।
इस दौरान मॉडर्न किड्डीज के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भी राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान व भरत बनकर राम की विजय गाथा, अयोध्या वापसी और श्रीराम दरबार का मन मोहक मंचन किया।
आयोजित कार्यक्रम में कक्षा 1,2,3 ने कैंडल डेकोरेशन, कक्षा 4,5 ने दिया डेकोरेशन और कक्षा 6,7,8 ने रंगोली प्रतियोगिता में भाग लिया।
आयोजन में प्रधानाचार्या मिस शालिमा, कीर्ति तिवारी, मो. फरीद, जूली श्रीवास्तव, साक्षी श्रीवास्तव, फायजा शमील, हुमा तबस्सुम, आकांक्षा श्रीवास्तव, ममता श्रीवास्तव तथा सबा खातून का सराहनीय योगदान रहा।
प्रबन्धक प्रो.(डॉ.) शेर बहादुर सिंह ने पात्रों की प्रशंसा कर राम के चरित्र पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्या ने कहा - बुराई पर अच्छाई की विजय होती है, हमें अंधकार से प्रकाश की ओर जाना चाहिए।
No comments:
Post a Comment