Nov 6, 2026

पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अवैध कच्ची शराब के निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही

 

गोण्डा - दिनांक 06.11.2026 को थाना नवाबगंज पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अवैध कच्ची शराब के निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध कार्यवाही के दौरान ग्राम जैतपुर मांझा में दबिश दी गई। दबिश के दौरान विष्णु के घर के पीछे तीन व्यक्ति अपाचे मोटरसाइकिल पर कच्ची शराब की बोरियां लादते हुए दिखाई दिए। पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम को देखकर तीनों व्यक्ति मौके से नदी की तरफ भाग गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों से जानकारी करने पर भागने वाले व्यक्तियों की पहचान 1. विष्णु पुत्र रामकुमार उर्फ कुमारे, 2. श्याम बाबू पुत्र भगवान एवं 3. पप्पू पुत्र सुरेश, निवासीगण ग्राम जैतपुर मांझा, थाना नवाबगंज, जनपद गोण्डा के रूप में हुई। मौके से कुल 820 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा एक अपाचे मोटरसाइकिल संख्या UP43BD6515 बरामद की गई। उक्त बरामदगी के संबंध में थाना नवाबगंज पर मु0अ0सं0 पंजीकृत कर धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत विधिक कार्यवाही की जा रही है। 


No comments: