पिता संपत यादव की इलाज के दौरान मौत, पुत्र के बाद अब मां अकेली
फखरपुर बहराइच -फखरपुर थाना क्षेत्र गजाधरपुर के पास 4 नवंबर को हुए भीषण सड़क हादसे में घायल पिता संपत यादव की भी आज इलाज के दौरान मौत हो गई। इस हादसे में उनके इकलौते पुत्र विशाल यादव की उसी दिन मौत हो गई थी।जानकारी के मुताबिक, बसंता गजाधरपुर निवासी राम रंगीले यादव के छोटे भाई संपत यादव अपने पुत्र विशाल यादव के साथ गजाधरपुर जा रहे थे, तभी लखनऊ की तरफ से आरही तेज रफ्तार कार ने पिता पुत्र सहित एक अन्य को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में पुत्र विशाल की इलाज के दौरान दो घंटे के बाद ही मौत हो गई थी, जबकि पिता संपत गंभीर रूप से घायल हो गए थे।पिता संपत का कई दिनों से अस्पताल में इलाज चल रहा था। आज इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया। पिता-पुत्र की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हालांकि इस मामले में कर को और कार चालक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया था जिसमें मुकदमा भी पंजीकृत हो चुका है लेकिन इस हादसे में अब अकेली संपत की पत्नी ही बची है जिनका रो-रो कर बुरा हाल है जिसने भी इस मंजर को देखा उसकी आंखें नम हो गई मन को झिझकोर देने वाली इस घटना से गांव में हर तरफ ग़म का माहौल। देर शाम तक बसंता गांव के पास किया जाएगा संपत यादव के शव का अंतिम संस्कार।

No comments:
Post a Comment