जन्मदिन पर ब्लॉक प्रमुख संदीप सिंह विसेन को मिला भव्य स्वागत
कैसरगंज (बहराइच): कैसरगंज ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख संदीप सिंह विसेन का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। अवसर पर भाजपा नेता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में शिरकत की।लोगों ने फूलों के गुलदस्ते, पुस्तकें, चित्रकलाएं एवं उपहार भेंटकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। सभी ने उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। पूरे आयोजन में उत्सव और जनसमर्थन का माहौल रहा।
No comments:
Post a Comment