Nov 25, 2026

शादी का झांसा देकर दुराचार करने के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

 

गोण्डा - थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 717/2026 धारा 69/61(2) बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त नूर आलम पुत्र ननके उर्फ गुलजार अली निवासी प्यारेपुर, मौजा लक्खी भारी, थाना गिलौला, जनपद श्रावस्ती को उसके घर पर दबिश देकर आज दिनांक 25.11.2026 को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना को0देहात पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर  न्यायालय रवाना किया गया ।
 
दिनांक 20.07.2026 को वादी द्वारा थाना को0 देहात पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 30.05.2026 को उनकी दूसरी पत्नी उनकी पूर्व पत्नी की पुत्री को ऑटो रिक्शा से बलरामपुर ले गई, जहां बस स्टेशन पर नूर आलम एवं जाकिर मिले। आरोप है कि नूर आलम वादी की पुत्री को श्रावस्ती स्थित एक होटल में ले गया तथा शादी का झांसा देकर उसके साथ दुराचार किया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली देहात पर अभियोग पंजीकृत किया गया था।


No comments: