गोण्डा - दिनांक 24.11.2026 को थाना परसपुर क्षेत्र के ग्राम धनावा निवासी रोहित कुमार शुक्ला पुत्र बृजकिशोर शुक्ला निवासी ग्राम व पोस्ट धनावा, थाना परसपुर, जनपद गोण्डा की किराने की दुकान में दो व्यक्तियों द्वारा चोरी की जा रही थी। दुकान स्वामी के वापस आने पर एक व्यक्ति दुकान से 02 टीन बावर्ची एक्टिव रिफाइंड राइस ब्रान ऑयल (कुल 30 लीटर) लेकर बाहर निकलने का प्रयास कर रहा था, जबकि दूसरा उसका साथी बाहर खड़ा था। शोर मचाने पर आसपास के लोगों की मदद से दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान रामपाल लोधी एवं संजय सिंह निवासी ग्राम धनावा थाना परसपुर जनपद गोण्डा के रूप में हुई। मौके से चोरी के 02 टीन रिफाइंड तेल एवं ₹5,000 नकद बरामद हुए। वादी एवं स्थानीय सहयोगियों द्वारा दोनों अभियुक्तों को चोरी के माल सहित थाना परसपुर लाया गया। थाना परसपुर पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही करते हुए दोनों अभियुक्तों को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना परसपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
Nov 25, 2026
दुकान में चोरी करने वाले 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, चोरी के 02 टीन रिफाइंड तेल (30 लीटर) एवं ₹5,000 नकद बरामद किया गया
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment