Nov 13, 2026

नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

 

गोण्डा - दिनांक 12.11.2026 को थाना कटरा बाजार पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 274/2026 धारा 137(2), 65(1) बीएनएस व धारा 5(2) पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त हरीश पुत्र इन्दर प्रसाद निवासी रानीपुरवा, जानकीनगर, थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा को पहाड़ापुर चौराहे के पास प्राथमिक विद्यालय पहाड़ापुर के सामने से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।


वादी द्वारा 10.11.2026 को थाना कटरा बाजार पर लिखित तहरीर दी गई कि उनकी पोती को हरीश पुत्र इन्दर प्रसाद निवासी रानीपुरवा, जानकीनगर, थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा द्वारा बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना कटरा बाजार में अभियोग पंजीकृत हुआ था ।


No comments: