Nov 13, 2026

भैंस चराने के विवाद में तमंचा लेकर पहुंचे व्यक्ति को ग्रामीणों ने पकड़ा, अवैध तमंचा बरामद, अभियुक्त गिरफ्तार





गोण्डा - दिनांक 12.11.2026 को थाना कौड़िया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सल्दी बल्दी पुरवा, मौजा रामापुर में भैंस चराने को लेकर दो बच्चों राज एवं सनी के मध्य विवाद हो गया। विवाद की जानकारी होने पर सनी के पिता पुजारी प्रसाद दूबे मौके पर पहुंचे तथा राज को खेत में पटक दिया, जिससे उसके दाहिने पैर में मोच आ गई। घटना की जानकारी होने पर राज के पिता राधिका प्रसाद दूबे अपने भाई एवं पुत्र के साथ पुजारी प्रसाद दूबे के घर पहुंचे तथा पुत्र के उपचार के संबंध में बात की। इस दौरान पुजारी प्रसाद दूबे द्वारा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई तथा अपने घर से एक अवैध तमंचा निकालकर ले आया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों द्वारा किसी गंभीर घटना को घटित होने से रोकने के लिए पुजारी प्रसाद दूबे को तमंचे सहित पकड़ लिया गया। छीना-झपटी के दौरान उसके सिर एवं हाथ में चोटें आईं। इसके बाद ग्रामीणों द्वारा तमंचा छीनकर अभियुक्त को पकड़कर थाना कौड़िया लाया गया। थाना पुलिस द्वारा प्राप्त प्रार्थना पत्र एवं बरामद अवैध तमंचे के आधार पर मु0अ0सं0 281/2026 धारा 115(2), 352, 351(3) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।

No comments: