Nov 19, 2026

निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर सेक्टर ऑफिसर व सुपरवाइजरों की बैठक, आयोग के निर्देशों के अनुपालन के दिए निर्देश

 निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर सेक्टर ऑफिसर व सुपरवाइजरों की बैठक, आयोग के निर्देशों के अनुपालन के दिए निर्देश

बहराइच। उप जिलाधिकारी, सदर / निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, 286-बहराइच मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 एवं विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की तैयारियों के सम्बन्ध में सेक्टर ऑफिसर व सुपरवाइजरों के साथ बैठक आयोजित की गई।बैठक में मा० भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निर्देशों का शत-प्रतिशत एवं समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने हेतु विस्तृत चर्चा की गई।इस दौरान उप जिलाधिकारी ने सभी सेक्टर ऑफिसर व सुपरवाइजरों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने आवंटित क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदाता सूची के शुद्धिकरण का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करायें। उन्होंने कहा कि अर्हता तिथि 01.01.2027 के आधार पर 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी पात्र युवाओं के नाम मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से जोड़े जायें तथा मृतक, स्थानान्तरित एवं डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम सूची से हटाये जायें।बैठक में मतदान केन्द्रों पर न्यूनतम आवश्यक सुविधाओं जैसे - पेयजल, शौचालय, रैम्प, बिजली, फर्नीचर आदि की उपलब्धता की जाँच कर समय से व्यवस्था दुरुस्त कराने के भी निर्देश दिये गये।अंत में उप जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन से जुड़ा कोई भी कार्य लापरवाही से न किया जाये, सभी अधिकारी आपसी समन्वय बनाकर आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें।

No comments: