लखनऊ / गोण्डा - उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्रदेश के 10 तहसीलदारों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया है।
राजस्व परिषद, अनुभाग-3 की आयुक्त एवं सचिव कंचन वर्मा द्वारा 16 नवंबर 2026 को दो अलग-अलग आदेश संख्या-2976 और 2983 जारी किए गए हैं। आदेश में कहा गया है कि भारत निर्वाचन आयोग के पत्र संख्या 437/6/1/INST/ECI/FUNCT/MCC/2026 दिनांक 27 अक्टूबर 2026 के दिशा-निर्देशों के क्रम में ये तबादले किए गए हैं। सभी अधिकारियों को आज ही नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।
सबसे बड़ा झटका गोंडा जिले को
1. कविता ठाकुर - गोंडा से राजस्व परिषद, लखनऊ
2. प्रवीन्द्र प्रताप गिरि - गोंडा से राजा टोडर मल सर्वेक्षण एवं भूलेख प्रशिक्षण संस्थान, हरदोई
3. दीपाली मौर्या - प्रतापगढ़ से भदोही
4. आशुतोष कुमार पाण्डेय - गोंडा से लखनऊ
5. अभिषेक कुमार - बलिया से सिद्धार्थनगर
6.आदित्य विशाल - खीरी से जालौन
7. प्रीति सिंह - खीरी से कन्नौज
8. मनीष कुमार - गोंडा से रामपुर
9.अम्बिका चौधरी - बहराइच से जौनपुर
No comments:
Post a Comment