गोण्डा - थाना खोड़ारे पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 329/2026 धारा 85/80(2)/352 बीएनएस व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम से संबंधित 02 पुरुष अभियुक्त एवं 01 महिला अभियुक्ता को उसके घर ग्राम अलीनगर तिवारीजोत से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय रवाना किया गया।
वादिनी शीला देवी पत्नी बृजमोहन निवासी ग्राम मुड़लिया टेढ़वा, तप्पा बांक सुखइया, थाना गैड़ास बुजुर्ग, जनपद बलरामपुर द्वारा थाना खोड़ारे पर लिखित तहरीर दी गयी कि उन्होंने अपनी पुत्री का विवाह दिनांक 05.05.2026 को आशीष प्रजापति पुत्र रामशब्द निवासी अलीनगर तिवारीजोत, थाना खोड़ारे, जनपद गोण्डा के साथ किया था। शादी के बाद से ही पति आशीष प्रजापति, ससुर रामशब्द, सास सीतापती एवं अन्य ससुरालीजन कम दहेज मिलने का ताना देकर मायके से ₹2 लाख अतिरिक्त दहेज की मांग करते थे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। आरोप है कि दिनांक 18.11.2026 की रात्रि में संजनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना खोड़ारे में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।
गिरफ्तार अभियुक्तगण
1. रामशब्द पुत्र राम निहोरे निवासी अलीनगर तिवारीजोत, थाना खोड़ारे, जनपद गोण्डा।
2. सीतापती प्रजापति पत्नी रामशब्द निवासी अलीनगर तिवारीजोत, थाना खोड़ारे, जनपद गोण्डा।
3. आशीष प्रजापति पुत्र रामशब्द निवासी अलीनगर तिवारीजोत, थाना खोड़ारे, जनपद गोण्डा।
No comments:
Post a Comment