बाल विवाह पर मिशन शक्ति टीम ने चलाया जागरूकता अभियान
फखरपुर। मिशन शक्ति अभियान के छठे चरण के अंतर्गत श्री दुर्गा पूजा के अवसर पर बाल विवाह एवं अन्य सामाजिक कुरीतियों से जागरूकता हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया।महिला मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम सिंगाई, थाना फखरपुर में ब्रह्मचारी बाबा के स्थान के पास नाबालिक बच्चों-बच्चियों एवं अभिभावकों को बाल विवाह, बाल अधिकारों, महिला सुरक्षा तथा हेल्पलाइन सेवाओं के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर जागरूकता से संबंधित लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई।
No comments:
Post a Comment