Oct 18, 2026

अलग - अलग हादसों में दो युवकों की गई जान, घर में मचा कोहराम

गोण्डा  - दो अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत हो गई, आकस्मिक मौत से दो घरों में कोहराम मच गया। नवाबगंज क्षेत्र में ट्रैक्टर-थ्रेसर से घटना हुई, जहां ट्रैक्टर के नीचे आकर दीपक की की जान चली गई। वहीं दूसरी घटना मोतीगंज क्षेत्र में हुई जहां बाइक सवार और ट्रैक्टर में टक्कर होने से दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में युवक उमाशंकर की मौत हो गई जबकि प्रमोद गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस विधिक कार्यवाई कर रही है।

No comments: