गोण्डा - गोण्डा में अधिवक्ताओं के चेंबर पर प्रशासन का बुलडोजर चल गया, रजिस्ट्री कार्यालय के सामने 10 से अधिक चेंबर तोड़े गए। बताया जा रहा है कि 3 दिन पहले चेंबर हटाने के लिए नोटिस दी गई थी,कुछ अधिवक्ताओं ने अपने चैंबर खुद ही हटा लिए थे। बुलडोजर की कार्रवाई सिटी मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा की मौजूदगी में की गई, रविवार शाम 4 से 6 बजे तक अभियान जारी रहा। प्रशासन ने उक्त कार्रवाई पार्किंग की जगह और जाम की समस्या का हवाला देते हुए किया। फिलहाल बुलडोजर कार्रवाई के बाद अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है, चैंबर तोड़े जाने के बाद अधिवक्ताओं द्वारा के बेहतर चेंबर व्यवस्था की मांग की गई।
Oct 11, 2026
गोण्डा में अधिवक्ताओं के चैंबर पर चला बुलडोजर, तोड़े गए कई चैंबर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment