लखीमपुर - लखीमपुर निघासन के चखरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बेटे ने अपने मां-बाप को जिंदा जला दिया है। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी का माहौल बन गया है। आरोप है कि बेटे ने मां-पिता को पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जलाया और फिर खुद को भी आग लगा लिया।
हादसे में पिता की दर्दनाक मौत हो गई,जबकि मां का गंभीर हालत में लखनऊ में इलाज चल रहा है। बेटे ने भी आग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की लेकिन वह बच गया,पुलिस ने आरोपी बेटे को मौके से हिरासत में लिया।
बताया जा रहा है कि घर में विवाद के बाद बेटे ने बड़ा खौफनाक कदम उठा लिया और मां-बाप को जिंदा जला दिया।
No comments:
Post a Comment