लखनऊ - यूपी कांग्रेस दफ्तर पर अजय राय ने अपने समर्थकों के साथ बदसलूकी का आरोप लगाया है। नाराज होकर अजय राय दफ्तर से बाहर निकल आए। प्रमोद तिवारी उनको किसी तरह मनाकर अंदर ले गये। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना के कार्यभार ग्रहण के दौरान रविवार को पार्टी मुख्यालय में जमकर हंगामा शुरू हो गया। नेताओं के बीच धक्का-मुक्की और मारपीट जमकर हुई और जूते भी चले। इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय नाराज होकर धरने पर बैठ गए। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ बदसलूकी का आरोप लगाया है। अजय राय के समर्थक और दूसरे पक्ष के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गये। अजय राय ने कांग्रेस नेता ममता चौधरी पर बदसलूकी का आरोप लगाया। नाराज अजय राय अपने समर्थकों के साथ दफ्तर से बाहर निकल चले गये। प्रमोद तिवारी और इमरान मसूद मनाकर अजय राय को अंदर ले गये। इस पूरे घटनाक्रम से अजय राय और उनके समर्थकों में नाराजगी व्याप्त है।
Oct 11, 2026
यूपी कांग्रेस दफ्तर में बड़ा हंगामा, धक्का-मुक्की के बीच चले जूते, राहुल गांधी के फोन के बाद धरने से उठे अजय राय
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment