Oct 17, 2026

डीएम व एसपी ने सुनीं समस्याएं, संबंधित को दिए कड़े निर्देश



जिलाधिकारी गोण्डा एवं पुलिस अधीक्षक गोण्डा की अध्यक्षता में मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत तहसील कर्नलगंज में “पिंक समाधान दिवस/मिशन शक्ति तहसील दिवस” का भव्य एवं सफल आयोजन,जनसमस्याओं का किया गया त्वरित निस्तारण

गोण्डा - महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन तथा उनकी समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से शासन द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत आज दिनांक 17.10.2026 को तहसील कर्नलगंज में “पिंक समाधान दिवस/मिशन शक्ति तहसील दिवस” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी गोण्डा श्रीमती प्रियंका निरंजन एवं पुलिस अधीक्षक गोण्डा अभिषेक द्वारा की गई। जनसुनवाई के दौरान महिलाओं एवं आमजन की समस्याओं को सुना गया तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा फरियादियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों की जानकारी ली गई तथा संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। पिंक समाधान दिवस के दौरान विशेष रूप से महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित सुरक्षा, उत्पीड़न, पारिवारिक विवाद, घरेलू हिंसा, भूमि/संपत्ति विवाद, पुलिस संबंधी शिकायतों सहित अन्य समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों के संबंध में पुलिस अधिकारियों को निष्पक्ष जांच करते हुए नियमानुसार त्वरित कार्यवाही करने तथा पीड़ितों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों के अनुरूप महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं शासन द्वारा संचालित विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में भी जागरूक किया गया। महिला सुरक्षा एवं सहायता के लिए उपलब्ध महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 आदि के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि महिलाओं एवं आमजन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्रत्येक प्रकरण में पीड़ित की समस्या का संवेदनशीलता के साथ संज्ञान लेते हुए नियमानुसार प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। कार्यक्रम के दौरान संबंधित विभागों द्वारा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं महिला सशक्तिकरण से संबंधित कार्यक्रमों की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई। “पिंक समाधान दिवस/मिशन शक्ति तहसील दिवस” के माध्यम से महिलाओं एवं आमजन को यह भरोसा दिलाया गया कि उनकी समस्याओं के समाधान हेतु प्रशासन एवं पुलिस द्वारा निरंतर प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर प्रशासन एवं पुलिस विभाग के संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments: