Oct 11, 2026

8 माह पहले हुई थी,शादी, पत्नी बोली मर जाओ, जहर पियो या गाड़ी से टकराओ, पति ने दे दी जान

पत्नी बोली 'जाओ मर जाओ', तो पति ने दे दी जान

हमीरपुर - हमीरपुर के राठ कोतवाली क्षेत्र में विचित्र और दर्दनाक हादसा सामने आया है, जिससे एक परिवार उजड़ गया। बताया जा रहा है कि प्रदीप की ज्योति नामक लड़की से अभी 8 महीने पहले ही शादी हुई थी, सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था, लेकिन कुछ दिनों से हालात बदलने लगे और पत्नी के तानों से आहत होकर प्रदीप ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के मुताबिक प्रदीप की शादी अभी हाल ही में 8 महीने पहले ज्योति के साथ हुई थी। आरोप है कि पत्नी मायके से ससुराल नहीं आ रही थी, जिससे प्रदीप परेशान था, प्रदीप ने फंदे की फोटो भेजी तो पत्नी ने मजाक समझा और कहा कि मरना है तो जहर पियो या गाड़ी से टकरा जाओ। पत्नी की बात से आहत होकर प्रदीप ने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया।


No comments: