Oct 6, 2026

सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन का मामला, सपा नेता विनोद शुक्ला समेत 25 लोगों में एफआईआर

 गोण्डा में सपा नेता समेत 25 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज, शव रखकर 6 घंटे तक किया था जाम

गोण्डा  - कौड़िया थाना क्षेत्र में विद्युत करंट से इलेक्ट्रीशियन सीताराम की मौत के बाद शव सड़क पर रखकर जाम लगाने के मामले में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने सपा नेता विनोद शुक्ला समेत 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

बताया जाता है कि कौड़िया थाना क्षेत्र में इलेक्ट्रीशियन सीताराम की करंट लगने से मौत हो गई थी। मौत से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर करीब 6 घंटे तक सड़क जाम कर प्रदर्शन किया था। जाम की सूचना पर सपा नेता विनोद शुक्ला भी मौके पर पहुंच गए थे और परिजनों के साथ प्रदर्शन में शामिल हो गए थे।

इस मामले में कौड़िया थाने के उप निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने सपा नेता विनोद शुक्ला सहित 25 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध सड़क जाम, सरकारी कार्य में बाधा समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।


थानाध्यक्ष कौड़िया ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जाम में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।

No comments: