फखरपुर के 20 जर्जर परिषदीय विद्यालय भवन होंगे ध्वस्त
जेम पोर्टल के माध्यम से होगी नीलामी
फखरपुर, बहराइच। ब्लॉक क्षेत्र के अति जर्जर हो चुके परिषदीय विद्यालयों के भवन व अतिरिक्त कक्षा कक्षों को ध्वस्त किया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग ने पारदर्शिता से भवन ध्वस्तीकरण और मलबे को हटाने के लिए मार्केट प्लेस (जेम) पोर्टल के माध्यम से नीलामी प्रक्रिया को पूरा करेगा। बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार इन भवनों को जर्जर और अनुपयोगी घोषित किया जा चुका है। स्कूली बच्चों और शिक्षकों के सुरक्षा के लिए खतरा बना हुआ था।खंड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि 2 नवंबर को सुबह 10 बजे से 7 नवंबर शाम 5 बजे तक जेम पोर्टल के माध्यम से इन जर्जर भवनों के ध्वस्तीकरण और मलबे को हटाने की नीलामी कराई जाएगी। खाली भूमि का उपयोग नए भवनों के निर्माण व अन्य शैक्षिक गतिविधियों में किया जाएगा। इच्छुक ठेकेदार व फर्म जेम पोर्टल पर पंजीकृत होकर नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

No comments:
Post a Comment