467863 कृषकों के खातों में पहुंचे पीएम किसान सम्मान निधि के 93.5726 करोड़ रूपये
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की हुई लाईव स्ट्रीमिंग
बहराइच। जनपद बहराइच के समस्त कृषि विज्ञान केंद्रों, विकासखंड कार्यालयों, राजकीय कृषि बीज भंडारों, पंचायत भवनौ पर कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों द्वारा अपने-अपने न्याय पंचायत की ग्राम पंचायतों में गुजरात के बनासकांठा में आयोजित मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कार्यक्रम की लाईव स्ट्रीमिंग का सजीव प्रसारण किसानों को दिखाया गया। उल्लेखनीय है कि मा. प्रधानमंत्री जी द्वारा देश के 9.34 करोड़ किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के रू. 18680 करोड़ की धनराशि अन्तरण किया गया। जनपद बहराइच की बात की जाये तो 467863 किसानों के खाते में रू. 93.5726 करोड़ की धनराशि का प्रेषण किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र नानपारा में विधायक नानपारा राम निवास वर्मा की अध्यक्षता में तथा कृषि विज्ञान केन्द्र बहराइच में मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंतl की अध्यक्षता में लाइव स्ट्रीमिंग आयोजित की गई l इस अवसर पर माननीय विधायक सदर श्रीमती अनुपमा जायसवाल जी के सुपुत्र और ब्लॉक प्रमुख शिवम जायसवाल, उप कृषि निदेशक विनय कुमार वर्मा के साथ-साथ कृषि विज्ञान केंद्र बहराइच के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ राजेश कुमार , वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर शैलेंद्र सिंह, डॉ0नंदन सिंह डॉ अरुण कुमार राजभर एवं डॉ प्रियंका सिंह कृषि विज्ञान केंद्र बहराइच के वैज्ञानिक उपस्थित रहे l इसी प्रकार कृषि विज्ञान केंद्र नानपारा पर डॉक्टर पी0के0 सिंह जिला कृषि अधिकारी डॉक्टर सूबेदार यादव सहित कई वैज्ञानिक एवं प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे l कृषि विज्ञान केन्द्र बहराइच एवं नानपारा के साथ-साथ विकासखंड कार्यालयों, राजकीय कृषि बीज भंडारों एवं न्याय पंचायत में मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कार्यक्रम की लाईव स्ट्रीमिंग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य व संभ्रान्तजन, सम्बन्धित अधिकारी, कृषि वैज्ञानिक, बड़ी संख्या में प्रगतिशील कृषक एवं महिला कृषक तथा आमजन उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment