Sep 25, 2026

निजी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान प्रसूता की मौत, परिजनों ने की एफआईआर की मांग



गोण्डा - निजी अस्पताल में प्रसूता की डिलीवरी के दौरान मौत के बाद मामला बिगड़ गया, नाराज परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। मामला तरबगंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत बेलसर में संचालित नूर मैटरनिटी हॉस्पिटल से जुड़ा है, प्रसूता की मौत से नाराज परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि चेकअप बताकर ऑपरेशन कर दिया, इस दौरान 4 घंटे तक प्रसूता को घर वालों से मिलने नहीं दिया गया। परिजनों का आरोप है कि घटना के 3 दिन बाद भी पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया।

No comments: