Jul 9, 2026

गोण्डा सासंद ने ग्रामीणों को दिया सौगात रास्ता होगा सुगम -भाजपा जिलाध्यक्ष ने फीता काटकर किया कार्य का शुभारंभ


गोण्डा - सोच ईमानदार, काम शानदार की तर्ज पर इमरती बिसेन के गोसाई पुरवा ग्रामसभा में सड़क निर्माण के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष ने फीता काटकर कार्य का शुभारंभ किया। जिससे ग्रामीणों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में आसानी होगी बुधवार को लोकसभा क्षेत्र गोण्डा के बहराईच रोड से गोसाईपुरवा व महादेवा भट्ठा तक 62.10 लाख रुपए की लागत से 0.930 मीटर सड़क का नवनिर्माण कार्य का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी के द्वारा किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा की बहराईच रोड से गोसाईपुरवा व महादेवा भट्ठा तक का कच्चा रास्ता था। जिसका प्रस्ताव सासंद गोण्डा द्वारा सासन को भेजा गया था जिस पर सासन से मंजूरी मिली है उन्होने केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह का आभार जताते हुए कहा कि इस क्षेत्र की जनता वर्षों से कच्चे मार्ग का दंश झेल रही थी। लेकिन केंद्रीय राज्य मंत्री के प्रयास ने क्षेत्र की जनता को एक सुनहरा अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारें जनता का पैसा लूट उसे उसकी हालत फर छोड़ देती थी। आज डबल इंजन की सरकार सबका साथ,सबका विकास के नारों के साथ आगे बढ़ रही है आने वाले 2027 के चुनाव में भाजपा एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ योगी की सरकार बनाएगी उन्होने कहा भारतीय जनता पार्टी एक परिवार की तरह है जो सबक साथ लेकर चलती है। 2014 के बाद से आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रुप में स्थापित है पार्टी लोगों को रोजगार से जोड़ने का कार्य कर रही है इस अवसर पर केंद्रित राज्य मंत्री के प्रतिनिधि राजेश सिंह,रमाशंकर मिश्रा, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी ,अनिल कुमार सिंह उर्फ छोटे पप्पू, योगेंद्र वर्मा, अभिषेक तिवारी, नीरज मौर्य, बिनय सिंह, अमरनाथ सिंह, वैभव सिंह, सतीश भारती, संजय सिंह, भीम सिंह, समेत तमाम भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

No comments: