गोण्डा - अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना तरबगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 - 230/2026 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस से संबंधित 01 शातिर वाहन चोर - संतोष तिवारी पुत्र स्व0 राजकुमार निवासी ग्राम जमथा थाना तरबगंज जनपद गोण्डा को हल्दीगड़हा के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद चोरी की मोटरसाइकिल UP43J8247 बरामद की गई ।
वादी कृष्ण कुमार तिवारी पुत्र हौसिला प्रसाद तिवारी निवासी ग्राम लक्ष्मनपुर थाना तरबगंज गोण्डा द्वारा थाना तरबगंज पर सूचना दी गई कि दिनांक 25.06.2026 को रात्रि में अपने दुकान पर खड़ी की थी कि किसी अज्ञात चोर ने मोटरसाइकिल स्पलेण्डर प्लस चोरी कर ली । जिसे काफी खोजबीन किया लेकिन कोई पता नहीं चला । प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना तरबगंज पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। दिनांक 04.07.2026 को थाना तरबगंज पुलिस टीम देखभाल क्षेत्र में रवाना थी, इसी दौरान मुखबिर खास की सूचना पर हल्दीगड़हा से कुछ दूरी पर वाहन चोर संतोष तिवारी पुत्र स्व0 राजकुमार निवासी ग्राम जमथा थाना तरबगंज जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद चोरी की मोटरसाइकिल UP43J8247 बरामद की गई । बरामदगी के आधार पर गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना तरबगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर न्यायालय गोण्डा रवाना किया गया ।
No comments:
Post a Comment