Jul 18, 2026

"रील" के नाम पर युवक से बेरहमी: पेड़ से उल्टा लटकाकर की पिटाई,"खूब मारो... दोबारा गलती न करे" कहकर खुद किया वायरल


तरबगंज के खानपुर गांव का बताया जाता है वायरल वीडियो, पुलिस ने शुरू की जांच

गोण्डा। सोशल मीडिया पर रील बनाने के चक्कर में एक युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो तरबगंज क्षेत्र के खानपुर गांव का बताया जा रहा है। वीडियो में कुछ युवक एक युवक को रस्सी से बांधकर पेड़ से उल्टा लटकाते हैं और लाठी-डंडों से जमकर पिटाई करते हैं। सबसे हैरान करने वाली बात - पिटाई करने वाला युवक खुद वीडियो बनाते हुए कह रहा है: "और मारिए... दोबारा गलती न करे... खूब मारो" और उसी ने ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया।
वीडियो वायरल होने के बाद तरबगंज पुलिस ने संज्ञान लिया है। पुलिस पीड़ित युवक और वीडियो में दिख रहे आरोपियों की पहचान कर रही है। मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की तैयारी है।
ये घटना एक बार फिर "रील कल्चर" के खतरनाक ट्रेंड को उजागर करती है, जहां कंटेंट के लिए कानून और इंसानियत दोनों ताक पर रख दिए जाते हैं।

No comments: