गोण्डा - कर्नलगंज क्षेत्र के राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, सकरौरा में लंबे समय से सोलर पैनल खराब होने के कारण छात्र-छात्राओं को रात्रि में पढ़ाई एवं दैनिक जीवन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
इस गंभीर समस्या को देखते हुए जिला पंचायत सदस्य विवेक सिंह ने अपने आधिकारिक लेटर पैड पर संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर विद्यालय के खराब पड़े सोलर पैनलों को तत्काल प्रभाव से ठीक कराने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा से जुड़ी इस समस्या का शीघ्र समाधान किया जाना चाहिए, ताकि छात्र-छात्राओं को निर्बाध बिजली की सुविधा मिल सके और उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो।
No comments:
Post a Comment