"जेल में जगह कम पड़ जाएगी" : बैजनाथ दूबे पर एफआईआर वापस न हुई तो चक्का जाम - सपा की चेतावनी
गोण्डा - विधानसभा क्षेत्र कटरा बाजार के पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे पर नगर कोतवाली गोंडा में दर्ज फर्जी मुकदमा अपराध संख्या 627/26 के विरोध में समाजवादी पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं ने सोमवार को अरविंद शुक्ला एडवोकेट (जिला उपाध्यक्ष अधिवक्ता सभा), राम अवध गोस्वामी पूर्व ब्लॉक प्रमुख तथा कुलदीप मणि श्रीवास्तव (प्रतिनिधि) के नेतृत्व में हाथ में तख्तियां लेकर जोरदार आंदोलन गोंडा- लखनऊ राज्यमार्ग से कर्नलगंज तहसील मुख्यालय की तरफ कूच किया। आंदोलन में कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक पर दर्ज फर्जी मुकदमे के वापसी के लिए नारे लगाने के साथ गोंडा पुलिस अधीक्षक मुर्दाबाद, चंदा चोर गद्दी छोड़, कटरा बाजार के विधायक बावन सिंह होश में आओ, पुलिस के बल पर गुंडागर्दी नहीं चलेगी सहित कई तख्तियां लेकर लोगों ने अपना विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ता सभा के जिला उपाध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान भाजपा विधायक बावन सिंह सत्ते के नशे में चूर हैं और न्याय- अन्याय उनकी निगाहों से नजर नहीं आ रहा है जो लगातार ब्राह्मणों का उत्पीड़न कर रहे हैं।सत्ता का लोभ कुछ इस कदर चढ़ा है कि विधायक बावन सिंह धृतराष्ट्र बन चुके हैं और सत्य बोलने पर फर्जी मुकदमा लिखा रहे हैं। पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामअवध गोस्वामी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह कोई सामान्य जनांदोलन नहीं है, भाजपा के लोग अपनी हार के डर से पूर्व विधायक की छवि धूमिल करना चाहते हैं। चंदा चोरी करने वाले लोगों से यदि चन्दा पर सवाल पूंछा जाए तो वे लोग फर्जी मुकदमा करते हैं। चंदा चोरी की घटना से संपूर्ण सनातन समाज आहत है। भाजपा के लोग प्रभु श्री राम को भी नहीं बख्शे तो ये लोग देश की जनता के क्या होंगे। राम के नाम पर बनी सरकार ने आज प्रभु श्री राम सहित करोड़ों सनातनियों के साथ छल करने का कार्य किया है। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी करनैलगंज अधिवक्ता त्रिलोकी नाथ तिवारी ने कहा कि भाजपा और आरएसएस के लोग काफी दिनों से मंदिर में चोरी करने का कार्य करते थे वह आज पकड़े जाने पर लोगों को क्या मुंह दिखाये इसलिए उलूल- जलूल कार्य कर फर्जी मुकदमा कर लोगों की आवाजों को दबाना चाहते हैं। लेकिन अब चंदा चोरी का मामला आग की तरह फैल चुका है वह अब यह रुकने वाला नहीं है। चंदा चोरी का धन और पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे पर दर्ज मुकदमा यदि वापस नहीं होता है तो सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
पूर्व विधायक कटरा प्रतिनिधि कुलदीप मणि श्रीवास्तव ने क्षेत्र के आए हुए कार्यकर्ताओं, समर्थकों को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा कहा कि यदि बैजनाथ दूबे जी पर दर्ज मुकदमा प्रशासन द्वारा वापस नहीं लिया गया तो आगे की रणनीति तय कर चक्का जाम किया जायेगा। फर्जी मुकदमे से क्षेत्र में काफी काफी रोष है। यदि प्रशासन समय रहते विचार नहीं करता है तो जनांदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा और जेल में जगह कम पड़ जाएगी। उपरोक्त कार्यक्रम में राम कुमार शुक्ला (राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी), त्रिवेणी मिश्रा (निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रबुद्ध सभा), नन्द कुमार प्रजापति (जिला पंचायत सदस्य), गुलाम नबी (जिला पंचायत सदस्य), रूप नारायण प्रजापति (जिला पंचायत सदस्य), राहुल गोस्वामी, विद्या प्रसाद मिश्रा, अशोक तिवारी (एडवोकेट), अंकित शुक्ला छात्र नेता, अर्जुन बाबा (पूर्व प्रधान), अरशद अंसारी (प्रतिनिधि चेयरमैन कटरा बाजार), भगौती मिश्रा, संतोष तिवारी, छल्लर दूबे, लल्लन पांडेय, अजय कुमार मिश्रा, अमरेश कुमार चतुर्वेदी (एडवोकेट), वहीद खान, नन्दकिशोर ओझा पूर्व प्रधान, संजय चौबे प्रधान, सुरेश तिवारी, राजेश तिवारी फरेंदा, मनीष शुक्ला रूद्र, बड़कऊ तिवारी प्रधान बमडेरा, संसारमणि पांडेय, उत्तम सिंह, हरेंद्र सिंह पूर्व प्रधान गद्दोपुर, लेखराज यादव सपा नेता, मोनू यादव, हरिशंकर दूबे, राजू शुक्ला, लक्ष्मीशंकर तिवारी, रामकरन चतुर्वेदी प्रधान, रिंकू तिवारी कोंचा, रिंकू तिवारी कौड़िया बाजार, दद्दन शुक्ला, सहदेव मिश्रा पुत्र रामदेव मिश्रा पूर्व विधायक, सौरभ तिवारी, राम बाबू शुक्ला, राजेंद्र दूबे, हरिओम तिवारी, राहुल तिवारी, सुल्तान प्रधान, परमात्मादीन साहू पूर्व प्रधान, दीनानाथ तिवारी, मुकेश ओझा, नीतीश तिवारी, विन्ध्यवासिनी शुक्ला, विनोद दूबे, नरसिंह दूबे, आनंद शुक्ला, छोटू ओझा, बब्बू ओझा, डॉक्टर अरुण ओझा, सहित हजारों की संख्या में क्षेत्र की जनता तथा सैकड़ों की संख्या में विद्वान अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment