गोण्डा - नीट परीक्षा में हुई व्यापक धांधली और पेपर लीक के जिम्मेदार शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विगत 22 दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे सीजेपी के समर्थक छात्रों नौजवानों द्वारा सांसद घेराव को पुलिस द्वारा लाठी चार्ज , आंसू गैस , वाटर केनन और बल प्रयोग से रोकना संवैधानिक अधिकारों का हनन लोकतंत्र की हत्या के साथ ही अंग्रेजों द्वारा किए जा रहे जुल्मों की याद दिलाता है।
पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने मोदी सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि सरकार का लोकतंत्र में विश्वास नहीं है वह देश के किसानों की, पहलवानों और अब नौजवानों के हक की मांग को ब्रिटानिया हुकूमत जैसे ही लाठी गोली के दम पर दबाना चाहती है 22 छात्रों की मौत के बाद भी जिम्मेदार धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा न लेना दर्शाता है कि सरकार की लोकतांत्रिक मूल्यों में आस्था नहीं है।
सरकार को मैं याद दिलाना चाहता हूं कि आज क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त जी की पुण्यतिथि है जिन्होंने 1929 में बाहरी अंग्रेजी हुकूमत तक अपनी बात को पहुंचाने के लिए केंद्रीय असेंबली में बम फेंका था और आज देश के नौजवानों ने जिस तरीके से सरकार के सभी अवरोधों को तोड़ते हुए लाठी डंडे खाते हुए सांसद कूच किया और सरकार तक अपनी बात पहुंचाई क्रांतिकारी बोर्ड के सर डेट को असली श्रद्धांजलि अर्पित की
मोदी सरकार को तत्काल ही धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लेते हुए कॉकरोच की बातों को गंभीरता पूर्वक सुनना होगा उनकी समस्याओं का निराकरण करना होगा नहीं तो यह कॉकरोच सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे
No comments:
Post a Comment