Jul 20, 2026

मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने बहराइच के मिहींपुरवा में गौशाला एवं बायोगैस इकाई का किया निरीक्षण


बायोगैस प्लांट से लोगों को आत्मनिर्भर बनाने का किया जा रहा प्रयास_आयुक्त

गोण्डा - मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने दिनांक को जनपद बहराइच के मिहींपुरवा विकासखंड स्थित अड़गोड़वा ग्राम पंचायत की गौशाला एवं बायोगैस इकाई का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला आधारित बायोगैस मॉडल की सराहना करते हुए कहा कि इस मॉडल से आसपास के परिवारों को घरेलू ईंधन उपलब्ध हो रहा है। जिससे कि लोग आत्मनिर्भर बनकर इस प्लांट का उपयोग कर रहे हैं 

आगा खान फाउंडेशन के सहयोग से संचालित इस पहल से ग्रामीण परिवारों को प्रतिवर्ष लगभग *₹8,000 की एलपीजी लागत* की बचत हो रही है।
आयुक्त ने कहा कि यह मॉडल सिद्ध करता है कि गौशाला केवल गौसंरक्षण का केंद्र नहीं, बल्कि *स्वच्छ ऊर्जा, अतिरिक्त आय और ग्रामीण आजीविका* का एक टिकाऊ एवं लाभकारी व्यवसाय मॉडल भी बन सकती है।
इस अवसर संबंधित क्षेत्र के अधिकारी गण मौजूद रहे

No comments: