गोण्डा। कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र में सरयू नदी से एक अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पहचान के लिए मोर्चरी में रखवाया है और आमजन से मदद की अपील की है।
थाना कोतवाली कर्नलगंज पुलिस के अनुसार दिनांक 05.07.2026 को सुबह 07:35 बजे ग्राम कटरा पुल सरयू नदी कचनापुर के पास नदी में एक अज्ञात पुरुष का शव तैरता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के मुताबिक शव का हुलिया मृतक की अनुमानित उम्र 22 से 25 वर्ष है। लंबाई लगभग 5.6 फीट। कद काठी कसरत वाली। रंग सांवला, बाल छोटे। नाक-कान सामान्य।
मृतक ने स्कोट ब्रांड का अंडरवियर पहन रखा था। शव फिलहाल 72 घंटे के लिए गोंडा के मोर्चरी हाउस में सुरक्षित रखा गया है ताकि शिनाख्त हो सके।
पुलिस ने की अपील-
यदि किसी व्यक्ति को इस हुलिया के युवक के संबंध में जानकारी हो तो वह तत्काल प्रभारी निरीक्षक: 9454403486, 6394886143, क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज: 9454401374, हल्का प्रभारी: 8528118209 के नंबरों पर सूचित करें। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
No comments:
Post a Comment