यातायात पुलिस, बहराइच — सड़क सुरक्षा व यातायात व्यवस्था हेतु विशेष अभियान
बहराइच/यातायात पुलिस बहराइच द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की गयी। अभियान के दौरान निम्नलिखित प्रवर्तन कार्यवाही की गयी:मॉडिफाइड साइलेंसर पाए जाने पर 02 चालान।प्रेशर हॉर्न लगाने पर 18 चालान।मादक पदार्थ सेवन कर वाहन संचालन करने पर 01 चालान।वाहनों पर अमान्य/अस्पष्ट नंबर प्लेट पाए जाने पर 52 चालान।अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन (जैसे बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी आदि) के मामलों में 2,037 चालान।जून माह में प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को संचालित विशेष अभियानों के अंतर्गत कुल 364 वाहनों के चालान किए गए।यातायात पुलिस बहराइच जनता से अनुरोध करती है कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें, सुरक्षा उपकरण (हेलमेट, सीट बेल्ट) का उपयोग अनिवार्य रूप से करें तथा वाहन संख्या-प्लेट, हॉर्न एवं ध्वनि प्रदूषण संबंधी नियमों का पालन करें। नियमों के पालन से न केवल चालान से बचाव होगा बल्कि दुर्घटनाओं की संभावना भी घटेगी और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित होगी।
No comments:
Post a Comment