लखनऊ - उत्तर-प्रदेश के सहारनपुर जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जहां अंबेहटा कस्बे में स्पेयर पार्ट्स कारोबारी के घर में घुसकर घर की मालकिन पूनम मित्तल (60) की हत्या कर दी गई। पूनम मित्तल की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या के साथ ही हमलावरों ने उनके दोनों कान भी काट लिए।
उनके घर के ड्राइंग रूम में मिठाई और दो ग्लास पानी रखा मिला। वारदात के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
No comments:
Post a Comment