रक्तदान और समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर मोनू चौरसिया होंगे सम्मानित
परसपुर, गोण्डा। नगर पंचायत परसपुर बाजार निवासी युवा समाजसेवी एवं ब्लड डोनर मोनू चौरसिया को मानव सेवा, स्वैच्छिक रक्तदान जागरूकता एवं सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए 28 जून को लखनऊ में आयोजित "संवेदना-2 राष्ट्रीय सोशल इम्पैक्ट अवार्ड समारोह" में सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान टीम निफा (NIFA) उत्तर प्रदेश, वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ऑफ एक्सीलेंस, इंग्लैंड एवं नेशनल सोशल इम्पैक्ट अवार्ड के संयुक्त तत्वावधान में प्रदान किया जाएगा। मोनू चौरसिया अब तक 49 बार स्वैच्छिक रक्तदान कर चुके हैं और रक्तदान शिविरों के आयोजन के साथ युवाओं को लगातार रक्तदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं। जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही है। समारोह का आयोजन 28 जून (रविवार) को अटल बिहारी वाजपेयी सभागार, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ में दोपहर 1:00 बजे से 4:00 बजे तक होगा। सम्मान की सूचना मिलते ही परसपुर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है तथा सामाजिक संगठनों, रक्तदाताओं और शुभचिंतकों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताते हुए मोनू चौरसिया को अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं।
No comments:
Post a Comment