Jun 4, 2026

छः जून को करनैलगंज आयेंगे सीएम योगी, मचा हड़कंप

गोण्डा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संभावित दौरा करनैलगंज क्षेत्र के चकरौत गांव में तय हुआ है। करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र के चकरौत गांव में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। बता दें कि चकरौत में ही सरदार पटेल की की जयंती पर एकता यात्रा का भी आयोजन हुआ था। सीएम योगी के संभावित कार्यक्रम को लेकर आज से तैयारियां जोरों पर दिख रही हैं, अधिकारियों की गाड़ियां कार्यक्रम स्थल का चक्कर लगा रही हैं,जिला प्रशासन और पुलिस विभाग तैयारियों में जुटा है। छः जून को मुख्यमंत्री विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा भी कर सकते हैं, भाजपा विधायक अजय सिंह भी कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हैं। सीएम चकरौत गांव में सीएम बाढ़ पूर्व तैयारियों, विकास, सड़क, बिजली और पेयजल योजनाओं की समीक्षा कर सकते हैं।

No comments: