Jun 28, 2026

अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान ने बाल शिक्षा निकेतन में किया समापन समारोह का आयोजन, पर्यावरण-संरक्षण, जल बचत और नशा उन्मूलन पर युवाओं ने किया जोर

 अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान ने बाल शिक्षा निकेतन में किया समापन समारोह का आयोजन, पर्यावरण-संरक्षण, जल बचत और नशा उन्मूलन पर युवाओं ने किया जोर

बहराईच,— अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के संस्कृत विभाग (उत्तर प्रदेश) द्वारा आयोजित ग्रीष्म कालीन साप्ताहिक कार्यशाला का समापन 29 जून को बाल शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज (पुलिस लाइन रोड) बहराईच में होगा। विगत सप्ताह से चल रही इस कार्यशाला में बहराईच शहर के साथ ग्रामीण अंचल के विभिन्न विद्यालयों व महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएँ, शिक्षक, अभिभावक और प्रबंधक सक्रिय रूप से सहभागी रहे हैं।कार्यशाला का मुख्य विषय पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं नशा उन्मूलन रहा। प्रतिभागियों ने विषयों पर सुलेख, श्रुतिलेख और वाद-विवाद प्रतियोगिता में भाग लिया तथा संवाद माध्यम से विचार साझा किए। आयोजन को और प्रभावी बनाने हेतु संगठन कार्यालय में भी आज एक तैयारियों की बैठक की गयी।समापन समारोह 29 जून को प्रातः 10 बजे निर्धारित है। इसमें कार्यशाला में सहभागी विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके शिक्षक, प्राचार्य, प्रबंधक, शिक्षाविद, पर्यावरणविद और समाजसेवी आमंत्रित हैं। कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, उप निदेशक कृषि, समाज कल्याण अधिकारी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। समारोह के मुख्य अतिथि महामना मालवीय मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय ई० हरिशंकर सिंह होंगे।आयोजक महामना मालवीय मिशन (अवध) के अध्यक्ष एडवोकेट संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि समापन कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिए नगर पालिका परिषद बहराईच के प्रतिनिधि श्यामकरण टेकड़ीवाल की अध्यक्षता में आज बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्यावरणविद राकेश चंद्र श्रीवास्तव, योगाचार्य सुशील बाजपेई, उपभोक्ता भंडार निगम के अध्यक्ष नन्हे लाल लोधी, शिक्षाविद डॉ. तसलीम जैदी, समाजसेवी डॉ. अरशद रईस, पर्यावरणविद ज्योति बंसल, संघ विचारक अर्जुन कुमार दिलीप, गायत्री परिवार के जगदीश मिश्र व गायत्री चेतना केंद्र प्रबंधक आर.पी.एन. श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

No comments: