Jun 29, 2026

गोण्डा: गुगल पे के माध्यम से रूपये चोरी करने के आरोपी प्रवेश शुक्ला को किया गया गिरफ्तार



  गोण्डा - अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत कुमार रजक के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर  आनन्द कुमार राय के नेतृत्व में थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 -131/2026, धारा 303(2), 318(4) बीएनएस से संबंधित गुगल पे के माध्यम से रूपये चोरी करने के आरोपी अभियुक्त- प्रवेश शुक्ला पुत्र जुगेश्वर प्रसाद शुक्ला निवासी देवरिया कला थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा को ग्राम देवरिया कला के आगे कार वाशिंग सेन्टर के पास से गिरफ्तार किया गया। 

वादी सालिकराम तिवारी पुत्र त्रिलोकी नाथ तिवारी निवासी ग्राम चहुवा दुल्हापुर पहाड़ी थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा द्वारा दिनांक 03.06.2026 को थाना खरगूपुर पर सूचना दिया गया उसका खाद बीज का दुकान है एक अज्ञात व्यक्ति मेरे दुकान पर सामान लेने आया तथा चोरी से मेरे गुगल पे का पासवर्ड देख लिया था, जब मैं दुसरे ग्राहक का सामान निकालने लगा तभी उक्त व्यक्ति द्वारा काउण्टर पर रखे मोबाइल से  रु0- 10,000/- चोरी से ट्रांसफर कर लिया वादी के लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0- 131/2026, धारा 303(2), 318(4) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था । 
आज दिनांक 29.06.2026 को थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त प्रवेश शुक्ला पुत्र जुगेश्वर प्रसाद शुक्ला निवासी देवरियाकला थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा को ग्राम देवरिया कला के आगे कार वाशिंग सेन्टर से कुछ दुरी पर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर न्यायालय गोण्डा रवाना किया गया । 


No comments: