गोण्डा- पत्रकार हितों की रक्षा, संगठन की मजबूती और पत्रकारों की एकजुटता को लेकर गुरुवार को "द जर्नलिस्ट एसोसिएशन" गोण्डा की महत्वपूर्ण बैठक जेपीओपी मेमोरियल स्कूल, कर्नलगंज में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष महादेव प्रसाद मौर्य ने की,जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए पत्रकारों ने सहभागिता की। बैठक में संगठन के विस्तार, पत्रकारों की समस्याओं, उनके उत्पीड़न तथा संगठनात्मक मजबूती पर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूत और सक्रिय संगठन की आवश्यकता पर बल दिया। जिलाध्यक्ष महादेव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पत्रकारों की एकता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। संगठित रहकर ही पत्रकार समाज अपने अधिकारों की रक्षा कर सकता है तथा उत्पीड़न और अन्याय का प्रभावी ढंग से मुकाबला कर सकता है। बैठक के दौरान संगठन के जिला एवं तहसील स्तर की कार्यकारिणी का पुनर्गठन भी सर्वसम्मति से किया गया। पत्रकार हित में किए गए उनके सराहनीय कार्यों को देखते हुए महादेव प्रसाद मौर्य को पुनः जिलाध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी में लखनलाल मिश्र एवं अनुराग मिश्र को जिला उपाध्यक्ष, पवनदेव सिंह को जिला महासचिव, ज्ञान प्रकाश चौहान एवं तबरेज आलम खान को जिला सचिव, शिवम श्रीवास्तव को जिला मीडिया प्रभारी, शिवकुमार पाण्डेय को जिला कोषाध्यक्ष, महेश गोस्वामी को जिला उप कोषाध्यक्ष, अभय प्रताप सिंह को जिला संगठन मंत्री, जीतलाल गोस्वामी को जिला विधिक सलाहकार तथा सरताज अहमद को जिला प्रचार मंत्री मनोनीत किया गया। इसी के साथ ही आशीष कुमार चौरसिया को कर्नलगंज तहसील अध्यक्ष, शिव आशीष गोस्वामी को तहसील महासचिव, प्रभात कुमार तिवारी को तहसील उपाध्यक्ष तथा अमरेश प्रजापति को तहसील सचिव, और सलीम अहमद खान को गोंडा सदर तहसील का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि संगठन के जिला संरक्षक, कर्नलगंज तहसील संगठन मंत्री एवं मीडिया प्रभारी सहित अन्य रिक्त पदों पर शीघ्र ही योग्य एवं सक्रिय सदस्यों की नियुक्ति की जाएगी। संगठन के विस्तार और उसे अधिक प्रभावी बनाने के लिए आगामी दिनों में सदस्यता अभियान चलाकर पत्रकारों को संगठन से जोड़ने की रणनीति भी बनाई गई। बैठक के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन के सदस्यों, शुभचिंतकों एवं पत्रकार साथियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही पत्रकारों के हितों की रक्षा और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया गया।
Jun 4, 2026
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment