Jun 4, 2026

कटराबाजार पुलिस द्वारा जानलेवा हमला करने के 02 आरोपी अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

 
गोण्डा - अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कटराबाजार पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-131/2026 धारा 191(2), 115(2), 352, 351(3), 109(1) बीएनएस से सम्बन्धित 02 आरोपी अभियुक्तों-01. मोहम्मद अयान पुत्र अमीरूल हसन उर्फ मुन्ना, 02. मुन्ना उर्फ अमीरूल हसन पुत्र अबुल हसन निवासीगण वार्ड न0 4 मोहल्ला दलाल टोला नगर पंचायत व कस्बा व थाना कटरा बाजार जनपद गोण्डा को शंकर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। 

वादी राजू उर्फ रोहित गोस्वामी पुत्र राघव राम निवासी वीरपुर कटरा वार्ड नं0-06, थाना कटरा बाजार, जनपद गोण्डा द्वारा थाना कटराबाजार में लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 03.06.2026 को रात्रि लगभग 09ः00 बजे पीपल चौराहा, कटरा बाजार के पास सरफराज खान, राजू कबाड़िया, अली हसन, जमील, सरफराज अंसारी, जावेद, अशरफ एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा गाली-गलौज करते हुए डण्डा एवं ईंट से मारपीट करते हुए जानलेवा हमला किया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कटरा बाजार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा घटना में संलिप्त 02 आरोपी अभियुक्त 01. मोहम्मद अयान पुत्र अमीरूल हसन उर्फ मुन्ना, 02. मुन्ना उर्फ अमीरूल हसन पुत्र अबुल हसन निवासीगण वार्ड न0 4 मोहल्ला दलाल टोला नगर पंचायत व कस्बा व थाना कटरा बाजार जनपद गोण्डा को शंकर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना कटरबाजार पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया। 


No comments: