Jun 3, 2026

जानलेवा हमला करने के 02 वांछित अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

 गोण्डा - विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी  तरबगंज उमेश्वर प्रभात सिंह के नेतृत्व में थाना उमरीबेगमगंज पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-137/2026 धारा 191(2), 115(2), 109(1), 352, 351(3) बी0एन0एस0 व 3(2)(V) एस0सी0 एस0टी0 एक्ट से सम्बन्धित वांछित 02 अभियुक्तों - 01. ताज मोहम्मद पुत्र गोल, 02. सादाब पुत्र बकरीदी निवासी ग्राम लालापुरवा बरौली, थाना उमरीबेगमगंज, जनपद गोण्डा को गाँव के बाहर इदगाह से गिरफ्तार कर लिया गया।
वादी धर्मेन्द्र पासी पुत्र घिर्राऊ पासी निवासी बरौली पूरे लाला पुरवा थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा द्वारा थाना उमरीबेगमगंज में लिखित तहरीर दी गई कि दिनांक 01.06.2026 को शाम 05 बजे वह सैटरिंग का सामान लेकर ताज मो0 की दुकान पर उतारने गया था कि विपक्षीगण शादाब, ताज मो0, फिरोज, नईम, लोही, बब्बू, अख्तर आदि लोग एक राय होकर जाती सूचक गाली देते हुए सैटरिंग के फट्टों से जान से मारने की नियत उसके सिर हमला कर दिए, जिससे गंभीर चोटें आईं। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना उमरीबेगमगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमे आज दिनांक 03.06.2026 को थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान दोषी पाए गए वांछित अभियुक्तों - 01. ताज मोहम्मद पुत्र गोल, 02. सादाब पुत्र बकरीदी निवासी ग्राम लालापुरवा बरौली, थाना उमरीबेगमगंज, जनपद गोण्डा को गाँव के बाहर इदगाह से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया। 


No comments: