May 7, 2026

उप चुनाव में सपा का दबदबा, भाजपा नगर अध्यक्ष ने कहा नहीं था किसी को समर्थन



गोण्डा - करनैलगंज नगरपालिका में दो सभासदों की मृत्यु के फलस्वरूप वहाँ पर वार्ड नंबर 16 वार्ड नंबर 25 में सभासद पद के लिए उपचुनाव हुआ था आज हुई मतगणना में वार्ड नंबर 25 के समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी साजिद सिद्दीकी ने अपने निकटतम  प्रतिद्वंद्वी राहत को 438 मतों से व वार्ड नंबर 16 के सपा प्रत्याशी परवेज़ आलम ने अपने प्रतिद्वंदी साबिर सलमानी को 52 मतों सें हराकर जीत हासिल की । उक्त चुनाव में जीत हासिल करने पर सपा जहां एक ओर भाजपा समर्थित प्रत्याशी को हराने का दावा करते हुए जीत का जश्न मना रही है, वहीं भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष आशीष गिरी तथा नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रामजी लाल मोदनवाल का कहना है कि इस उपचुनाव में किसी भी प्रत्याशी को भाजपा का समर्थन नहीं था।

No comments: