गोण्डा - अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत कुमार रजक के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी मनकापुर उदित नारायण पालीवाल के नेतृत्व में थाना छपिया पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-201/2026 धारा 131, 115(2), 351(3), 109(1), 191(2) बीएनएस तथा मु0अ0सं0- 203/2026 धारा 109(1), 352, 351(3), 191(2) बीएनएस से सम्बन्धित 02 आरोपी अभियुक्तों-01. विक्रान्त शुक्ला उर्फ दीपक शुक्ला, 02. विकास पाण्डेय को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।
दिनांक16.05.2026 को थाना छपिया क्षेत्रान्तर्गत पुरानी रंजिश को लेकर दो अलग-अलग घटनाओं में विपक्षीगणों द्वारा वादियों के परिजनों पर जानलेवा हमला किया गया। प्रथम घटना में वादी सरजू प्रसाद पुत्र मोतीलाल निवासी बेलहरी बुजुर्ग के पुत्र युवराज को बनकटवा गाँव में विपक्षी विक्रान्त शुक्ला उर्फ दीपक शुक्ला, सदानन्द पाण्डेय, उत्कर्ष पाण्डेय, अभय तिवारी व दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लाठी-डण्डा व राड से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। वहीं दूसरी घटना में वादी सतीश सिंह पुत्र राजदेव सिंह निवासी सिसहनी के भाई भूपेन्द्र सिंह पर सुकरौली गाँव में दीपक शुक्ला उर्फ विक्रान्त शुक्ला, विकास पाण्डेय व दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा धारदार हथियार से हमला कर गंभीर चोटें पहुँचायी गयीं। दोनों घटनाओं में विपक्षीगणों द्वारा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गयी तथा स्थानीय लोगों के एकत्र होने पर मौके से फरार हो गये। वादीगण की लिखित तहरीर के आधार पर थाना छपिया में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें थाना छपिया पुलिस द्वारा आज दिनांक 18.05.2026 को घटना में संलिप्त 02 आरोपी अभियुक्तों-01. विक्रान्त शुक्ला उर्फ दीपक शुक्ला, 02. विकास पाण्डेय को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना छपिया पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण
01. विक्रान्त शुक्ला उर्फ दीपक शुक्ला निवासी ग्राम ढुढौवा मेहनिया थाना छपिया जनपद गोण्डा।
02. विकास पाण्डेय पुत्र संतोष कुमार पाण्डेय निवासी ग्राम चांदारती थाना छपिया जनपद गोण्डा।
No comments:
Post a Comment